फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिद्धांत जैन के मार्गदर्शन में जिला पुलिस की ओर से चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत लगातार लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में एसआई सुंदर के कुशल नेतृत्व में नशा मुक्ति टीम ने शुक्रवार को गांव नांगली में नुक्कड़ सभा आयोजित कर ग्रामीणों को नशे के खतरों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

टीम के सदस्यों ने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों, उससे होने वाले सामाजिक व आर्थिक नुकसान और परिवार पर पड़ने वाले असर के बारे में बताया। टीम ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नष्ट करता है, बल्कि परिवार की खुशियों और समाज की शांति को भी प्रभावित करता है। ग्रामीणों को समझाया गया कि नशे से दूर रहना ही स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कुंजी है।
कार्यक्रम के दौरान टीम ने गांव में 12 ड्रग पीड़ित व्यक्तियों की पहचान की। इन सभी की मौके पर ही काउंसिलिंग की गई और उन्हें नशे से मुक्ति के लिए आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक दवाएं प्रदान की गईं। साथ ही, उन्हें नियमित उपचार और काउंसलिंग सत्रों में भाग लेने की सलाह दी गई ताकि वे पुन: नशे की लत में न फंसें।
विज्ञापन

टीम ने ग्रामीणों से अपील की कि वे इस मुहिम का हिस्सा बनें और अपने आस-पास के युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि समाज की वास्तविक शक्ति तब ही उभरकर आती है जब लोग मिलकर बुराई के खिलाफ आवाज उठाते हैं। ग्रामीणों ने भी नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपना पूरा सहयोग देने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें