फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: आटा चक्की से गेहूं व नकदी चोरी के बाद पीड़ित को जांच अधिकारी बोला, पुलिस तुम्हारे लिए खाली नहीं बैठी

विज्ञापन
पुलिस जांच अधिकारी द्वारा  अभद्र भाषा बोलने पर थाने में विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे ग्रामीण।
विज्ञापन
भूना। टोहाना रोड पर हर्ष आटा चक्की से दिनदहाड़े दो बैग गेहूं व 17 हजार की नकदी चोरी के मामले में पुलिस जांच अधिकारी पर चोरों के विरुद्ध शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि जांच अधिकारी ने दुर्व्यवहार एवं गाली गलौज करते हुए कहा कि पुलिस तुम्हारे लिए खाली नहीं बैठी है। लोगों ने एएसआई सुखविंदर सिंह के खिलाफ रोष प्रकट किया और एसपी को शिकायत देकर सस्पेंड करने की मांग की है।
विज्ञापन

अफसर कॉलोनी के वार्ड नंबर एक निवासी महेंद्र सोनी ने बताया कि टोहाना रोड पर उसकी हर्ष आटा चक्की है। जिस पर 12 मई की दोपहर को दो युवक मोटरसाइकिल पर आए और गेहूं के बैग तथा नकदी निकाल कर ले गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि घटना के बाद दोनों चोरों के विरुद्ध कार्रवाई करने को लेकर शिकायत पुलिस में दी गई थी। दोनों युवकों की सीसीटीवी फुटेज की रिकॉर्डिंग पेन ड्राइव में डालकर एएसआई सुखविंदर सिंह को दी गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि 13 मई को चोरों के खिलाफ कार्रवाई से संबंधित एएसआई को फोन करके पूछा गया तो वह गुस्से में आ गया और गाली-गलौज करने लगा। मनोज सोनी का आरोप है कि एएसआई ने कहा कि पुलिस तुम्हारे लिए खाली नहीं बैठी है और गेहूं चोरों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं करूंगा, तेरे में जो दम है कर लेना। इसको लेकर मनोज सोनी ने थाना अध्यक्ष संदीप कुमार व एसपी आस्था मोदी को एएसआई की कार्यप्रणाली और अश्लील गालियां देने की लिखित में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में पुलिस जांच अधिकारी एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता को फोन पर सीसीटीवी फुटेज देने के लिए कहा था। उन्होंने किसी को भी गालियां नहीं दी। कोर्ट में होने की वजह से चोरों के खिलाफ आकर कार्रवाई करने का भरोसा दिया था। जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वह निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें