फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फीडर बदलने की आशंका पर भड़के ग्रामीण, बिजलीघर में जताया रोष

Mon, 17 Aug 2026 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
जाखल में ग्रामीणों से बात करते हुए अ​धिकारी संवाद
विज्ञापन
जाखल। बिजली सप्लाई व्यवस्था में बदलाव की आशंका पर ग्रामीण सोमवार को बिजलीघर में पहुंच गए और आक्रोश जताया। जाखल गांव सहित नई बस्ती, नायक बस्ती, दुर्गा कॉलोनी और बाजीगर बस्ती की बिजली आपूर्ति को ग्रामीण क्षेत्र के फीडर से जोड़े जाने की आशंका पर ग्रामीणों ने विभाग के समक्ष आपत्ति दर्ज करवाई।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि इन क्षेत्रों को पहले से सिटी-वन फीडर से विद्युत आपूर्ति मिल रही है। ऐसे में फीडर बदलने से भविष्य में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है। ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें विभागीय कर्मचारियों और अन्य माध्यमों से जानकारी मिली है कि संबंधित क्षेत्रों की बिजली सप्लाई को ग्रामीण क्षेत्र के फीडर से जोड़ने की तैयारी की जा रही है।
इसी आशंका के चलते सोमवार को बड़ी संख्या में एकत्रित हुए ग्रामीण जाखल स्थित बिजलीघर में पहुंचे जहां रोष प्रदर्शन कर अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखी। मौके पर मौजूद निगम के एसडीओ राकेश कुमार ने ग्रामीणों को कहा कि फिलहाल फीडर बदलने संबंधी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में बिजली सप्लाई अथवा फीडर व्यवस्था में किसी प्रकार का बदलाव प्रस्तावित होता है तो पहले ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी जाएगी।
-
कमेटी करेगी सप्लाई व्यवस्था की निगरानी
ग्रामीणों ने विचार-विमर्श के बाद पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया। जिसमें नवजोत सिंह, विक्की और बलकार सिंह सहित अन्य ग्रामीणों को शामिल किया गया है। यह कमेटी बिजली सप्लाई और फीडर से संबंधित मामलों पर नजर रखेगी तथा आवश्यकता पड़ने पर अधिकारियों के समक्ष ग्रामीणों का पक्ष भी रखेगी। कमेटी के सदस्यों ने चेतावनी दी कि यदि विभाग ने ग्रामीणों को विश्वास में लिए बिना फीडर या बिजली सप्लाई व्यवस्था में कोई बदलाव किया तो ग्रामीण धरना-प्रदर्शन सहित आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें