फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अब लोहे के पोल व जंजीरों से नियंत्रित होगा बाजारों का यातायात

Mon, 17 Aug 2026 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के जवाहर चौक टूटे लगाए गए ट्रैफिक कोण। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के मुख्य बाजारों में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए अब लोहे के पोल और जंजीरों का सहारा लिया जाएगा। नगर परिषद ने टूटे ट्रैफिक कोन की जगह यह व्यवस्था करने का फैसला लिया है। इससे वाहनों की आवाजाही तय मार्ग पर रखने का प्रयास होगा।
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने कुछ समय पहले मुख्य बाजारों में ट्रैफिक कोन लगाए थे। शुरुआत में इससे यातायात व्यवस्था बेहतर रही। समय बीतने के साथ कई कोन टूट गए। कुछ स्थानों से कोन पूरी तरह हट गए हैं। कई जगह केवल उनके टूटे हिस्से ही नजर आते हैं।
ट्रैफिक कोन टूटने से वाहन चालक अपनी सुविधा के अनुसार रास्ता बदल रहे हैं। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक कई जगह आसानी से रास्ता बदल लेते हैं। इससे व्यस्त मार्गों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

नगर परिषद अब टूटे कोन की जगह लोहे के पोल लगाएगी। पोल को जंजीरों से जोड़ा जाएगा। इससे सड़क पर वाहनों के लिए निर्धारित रास्ता बना रहेगा। साथ ही वाहन चालकों के मनमाने तरीके से रास्ता बदलने पर भी रोक लगेगी। नई व्यवस्था से बार-बार टूटने या हटने वाली समस्या भी कम होने की उम्मीद है।

धर्मशाला रोड पर भी लगेंगी लाेहे की पाइप
नगर परिषद की ओर से महाराजा अग्रसेन चौक से लेकर जवाहर चौक व थाना पार्किंग से लेकर धर्मशाला रोड पर सड़क के बीच में लोहे की पाइपें लगाई जाएंगी। जिससे यातायात व्यवस्था में स्थाई समाधान होगा। पुलिस की ओर से नगर परिषद को जगह बताई जाएगी, जहां पर कट बनाए जाएंगे।
-
नगर परिषद की ओर से जल्द ही शहर के मुख्य बाजार लोहे की पाइपें व जंजीरें लगाई जाएंगी। ट्रैफिक कोन टूटने के बाद यह स्थाई व्यवस्था के लिए लगाए जा रहे है।
विज्ञापन

- जय सिंह, प्रभारी, यातायात पुलिस फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें