फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: चांदपुरा को बिजली लाइन से जोड़ने का विरोध, म्योंद के ग्रामीणों ने दिया धरना

Thu, 04 Jun 2026 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
जाखल। गांव म्योंद में धरने पर बैठे ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
जाखल। चांदपुरा गांव के विद्युत टिब्बा फीडर को म्योंद कलां स्थित बिजली घर से जोड़ने की मांग अब दो गांवों के बीच तनाव का कारण बन गई है। एक ओर चांदपुरा के ग्रामीण फीडर को म्योंद कलां के बिजली घर से जोड़ने की मांग को लेकर सक्रिय हैं वहीं म्योंद कलां और म्योंद खुर्द के ग्रामीणों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

विरोध में ग्रामीणों ने म्योंद स्थित 33 केवी बिजलीघर के पास खेतों में तंबू लगाकर धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक बिजली घर में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर नहीं लगाया जाता तब तक चांदपुरा फीडर को जोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। गुरुवार को म्योंद खुर्द के सरपंच गुरमीत सिंह और म्योंद कलां के सरपंच प्रतिनिधि गोविंद कुमार के नेतृत्व में ग्रामीण धरने पर बैठे।
किसान रोहित कुमार, गुरविंदर और गुरदेव सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से अपने गांव में बिजलीघर की मांग कर रहे थे। पंचायत ने इसके लिए जमीन भी उपलब्ध कराई थी और करीब एक वर्ष पहले बिजलीघर की स्थापना पूरी हुई। ग्रामीणों का कहना है कि मौजूदा 33 केवी बिजली घर की क्षमता सीमित है। ऐसे में चांदपुरा फीडर जोड़ने से लोड बढ़ेगा और ओवरलोडिंग की स्थिति बन सकती है। इससे बिजली कटौती और तकनीकी दिक्कतें बढ़ने की आशंका है जिसका सीधा असर उनकी बिजली आपूर्ति पर पड़ेगा।
विज्ञापन

धरना दे रहे लोगों ने कहा कि पहले बिजलीघर की क्षमता बढ़ाई जाए तभी किसी अन्य गांव का फीडर जोड़ा जाए। वहीं मामले पर बिजली निगम के एक्सईएन कृष्ण कुमार ने बताया कि अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने की प्रक्रिया प्रशासनिक स्वीकृति के बाद ही आगे बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया में समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें