फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बीमा क्लेम के लिए कृषि अधिकारी से मिले किसान, सौंपा मांगपत्र

Thu, 04 Jun 2026 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
कृ​षि एवं कल्याण विभाग में पहुंचे मांग पत्र देने पहुंचे किसान। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव गदली जाटान के किसानों ने वीरवार को खरीफ सीजन के बीमा क्लेम राशि जारी करने को लेकर कृषि विभाग के उपनिदेशक से मुलाकात की। किसानों ने मांग पत्र सौंपकर खरीफ 2025 और रबी सीजन में हुए नुकसान का सही आकलन करवाकर जल्द उचित क्लेम दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि क्रॉप कटिंग के आंकड़ों में भारी विसंगतियां हैं। वहीं किसानों ने उनके साथ लगते गांव दैयड़, जांडवाला बागड़ और मेहूवाला के किसानों को बीमा क्लेम मिल चुका है तो उनकी बीमा राशि जल्द जारी जाए। बीमा राशि मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार होगा।
कृषि एवं कल्याण विभाग में पहुंचे किसान नेता हैप्पी, प्रवीण गोदारा और बलदेव आदि ने बताया कि गांव गदली जाटान साल 2025 में सिरसा-घग्गर ओवरफ्लो से ड्रेन टूटने के कारण खेतों में जलभराव की स्थिति बन गई थी जिससे खरीफ की सैकड़ों एकड़ में खड़ी फसलें नष्ट हो गई थी। जिससे किसानों की नरमा की पैदावार मात्र एक से दो क्विंटल के बीच ही हो सकी थी।
विज्ञापन

जलभराव कई दिनों तक रहने का असर रबी अगली फसल पर भी देखने को मिला। जमीन में अत्यधिक नमी होने के कारण रबी सीजन में भी गेहूं और सरसों की बुआई प्रभावित हुई और उत्पादन में गिरावट दर्ज की गई। गांव गदली जाटान, जांडवाला बागड़ और ठुईयां गांव के किसानों ने सिंचाई विभाग से मांग की है कि ड्रेन के तटबंध मजबूत किए जाए। जिससे इसके बार-बार टूटने की आशंका कम होगी

क्रॉप कटिंग रिपोर्ट पर जताया एतराज
पूर्व सरपंच रोहताश ने बताया कि बीमा कंपनियों ने क्रॉप कटिंग रिपोर्ट ठीक नहीं बनाई। इसमें गांव गदली जाटान में फसलों का नुकसान महज 60 फीसदी दिखाया गया है। जबकि खरीफ की फसल 100 फीसदी बर्बाद हो चुकी थी और रबी में भी उत्पादन कम हुआ है तो अधिकारी किस आधार पर सिर्फ 60 प्रतिशत नुकसान दिखा रहे हैं। यह रिपोर्ट पूरी तरह गलत है इसमें सुधार किया और जल्द किसानों का बीमा क्लेम जारी किया जाए। किसानों ने इस रिपोर्ट पर कृषि विभाग के समक्ष आधिकारिक तौर पर अपनी आपत्तियां दर्ज करवाई थी।

:: गांव गदली जाटान के किसानों की 287 हेक्टेयर की खरीफ फसल का बीमा किया गया है। प्रभावित किसानों के लिए उचित बीमा क्लेम उचित तैयार किया जा चुका है। अगले एक सप्ताह तक किसानों के खातों में बीमा क्लेम की राशि डाल दी जाएगी। वहीं कई गांवों के किसानों का बीमा राशि आनी शुरु हो चुकी है।
विज्ञापन

- डॉ. राजेश सिहाग, उपनिदेशक कृषि एवं कल्याण विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें