फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिगोह में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम को ग्रामीणों ने खदेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव दिगोह में वीरवार को बिजली चोरी पकड़ने गई विजिलेंस टीम का लोगों ने खुलेआम विरोध किया। किसान एकता जिंदाबाद के नारे लगाते दर्जनों लोग उस घर में पहुंचे, जहां पर विजिलेंस एसडीओ के नेतृत्व में टीम के कर्मचारी बिजली मीटर व लोड चेक कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार व प्रशासन विरोधी नारे लगाकर विजिलेंस टीम को खरी-खोटी सुनाई। किसानों के भारी संख्या में एकत्रित होने के कारण विजिलेंस टीम बिना कोई कार्रवाई किए ही गाड़ी लेकर मौके से चली गई। विजिलेंस एसडीओ ने पूरे प्रकरण को लेकर निगम के कार्यकारी अभियंता व भूना एसडीओ को अवगत करवाया।
विज्ञापन

पगड़ी संभाल जट्टा संगठन दिगोह व प्रदर्शनकारी किसानों ने आरोप लगाया है कि प्रदेश सरकार किसानों को प्रताड़ित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के हथकंडे अपना रही है। मगर किसान ऐसी साजिशों को कभी भी सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने बताया कि पूरे गांव में डिजिटल मीटर घरों के बाहर पोल पर लगे हुए हैं। विजिलेंस टीम लोगों में दहशत पैदा करने के उद्देश्य से घरों में घुस रही है। उन्होंने कहा कि अगर मीटर खराब है या केबल में कुंडी कट लगा हुआ है तो अधिकारियों को अपनी कार्रवाई करनी चाहिए। घर की तलाशी लेने का इन्हें कोई अधिकार नहीं है। इसलिए अब किसान आंदोलन मुद्दा जब तक खत्म नहीं होता तब तक किसी भी गांव में विजिलेंस टीम को घुसने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा विजिलेंस की टीम कार्रवाई के दौरान पूरे घर की घेराबंदी कर लेती है। कर्मचारी दहशत का माहौल पैदा कर देते हैं। मीटर घर के बाहर पोल पर लगे होते हैं। बिजली लोड भी मीटर के बाहर जांचा जा सकता है।
किसानों के विरोध की सूचना मिली : एसडीओ भूना
निगम के उपमंडल अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि विजिलेंस हिसार की टीम दिगोह में वीरवार को मीटर चेकिंग के लिए कार्रवाई करने गई थी। वहां पर विरोध करने के बारे में सूचना मिली है। एसडीओ विजिलेंस ने इस मामले को लेकर अवगत करवाया है। उच्च अधिकारियों के मामला संज्ञान में दिया गया।
विज्ञापन

क्या कहते हैं विजिलेंस एसडीओ
बिजली विजिलेंस हिसार के एसडीओ खेमराज ने बताया कि गांव दिगोह में बिजली मीटर अधिक चलने और बिल अधिक आने की शिकायतें मिल रही थी। इसके आधार पर मीटर चेकिंग के लिए हरीश नामक उपभोक्ता के घर गए थे। जहां पर प्रदर्शनकारियों ने विरोध शुरू कर दिया इसलिए बिना कोई कार्रवाई किए ही वापस लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें