फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली बायो खाद व कीटनाशक बेचने आए दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ा

विज्ञापन
पर कअप में भरी नकली खाद व दवा। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
गांव ढाणी सांचला व भोजराज में वीरवार को नकली खाद व कीटनाशक बेचने आए दो लोगों को ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ लिया। बायो खाद व कीटनाशक दवाई पर बैच नंबर तथा एक्सपायरी डेट एवं गुणवत्ता से संबंधित कोई भी नंबर नहीं थे। किसानों ने विक्रेता से इस संबंध में सवाल-जवाब किए तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।
विज्ञापन

बायो खाद व कीटनाशक दवाई नकली होने की आशंका के चलते उपरोक्त किसानों ने कृषि विभाग के उच्च अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद क्वालिटी कंट्रोल इंस्पेक्टर फतेहाबाद ओम प्रकाश पूनिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने बायो खाद की बिक्री कर रहे सुरेंद्र सिंह मलिक नामक व्यक्ति से खाद व कीटनाशक दवाई से संबंधित कागजात दिखाने को कहा। खाद के बैग पर एक्सपायरी डेट एवं बैच नंबर न होने का कारण सुरेंद्र सिंह मलिक ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद क्वालिटी कंट्रोल इंस्पेक्टर ने भूना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर नकली खाद व कीटनाशक दवाई से भरी पिकअप गाड़ी के चालक व मालिक को हिरासत में ले लिया।
किसानों की सतर्कता से पकड़े आरोपी
क्वालिटी कंट्रोल इंस्पेक्टर फतेहाबाद ओम प्रकाश पूनिया ने बताया कि किसानों की सतर्कता से नकली खाद विक्रेता पकड़ा गया है। पिकअप गाड़ी में 50 बायो खाद बैग तथा 25 लीटर कीटनाशक दवाई थी। दोनों ही नकली पाई गई हैं। पुलिस में पिकअप गाड़ी चालक सातरोड निवासी जसवंत सिंह व खाद एवं दवाई के मालिक हिसार के गांव उमरा निवासी सुरेंद्र कुमार मलिक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी कपिल कुमार सिहाग ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें