फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नहर में पानी कम नहीं करने पर ग्रामीणों ने लगाया जाम, रतिया ब्रांच नहर में नहाते समय डूबे जतिन का नहीं लगा सुराग, देर रात गोताखोर जुटे रहे

विज्ञापन
कुलां में मुख्य चौक जाम करते ग्रामीण। 
विज्ञापन
कुलां। रतिया ब्रांच नहर में नहाते समय डूबे 13 वर्षीय जतिन की तलाश के लिए नहर में पानी कम न करने पर ग्रामीणों ने मंगलवार को मुख्य चौक पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल प्रभाव से नहर का पानी कम कराने का विश्वास दिलाते हुए ग्रामीणों को समझाकर करीब सवा घंटे बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन

कुलां के मुख्य चौक पर जाम लगाने वाले ग्रामीणों ने बताया कि कैथल के बलराज नगर का रहने वाला 13 वर्षीय जतिन गर्मी की छुट्टियां बिताने कुलां में अपनी बुआ के घर आया था। सोमवार शाम को वह साथियों के साथ रतिया ब्रांच नहर के धारसूल पुल के पास नहा रहा था। इस दौरान तेज बहाव के कारण वह डूब गया। इसके बाद उसकी तलाश की गई लेकिन सुराग नहीं लगा। बाद में पुलिस ने रात के समय भी गोताखोरों की मदद से बच्चे की तलाश की।
ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने सोमवार को ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बात कर नहर में पानी बंद करने को कहा था, लेकिन मंगलवार सुबह तक पानी का स्तर कम नहीं हुआ। इसके बाद दोपहर को ग्रामीणों ने मुख्य चौक पर जाम लगा दिया, जिससे वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

कुलां पुलिस चौकी के प्रभारी एसआई दलबीर सिंह ने बताया कि सड़क जाम की सूचना पर वे मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाया। करीब सवा घंटे बाद जाम खोल दिया गया। पुलिस ने नहर में पानी का स्तर कम कराया और गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन देर शाम तक बच्चे का सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें