फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: डेंगू पॉजिटिव मिला ग्रामीण, आजाद नगर में 18 घरों में मिला लारवा

Fri, 20 Sep 2024 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में लारवा मिलने पर नोटिस और अपील जारी करते हुए स्वास्थ्यकर्मी
विज्ञापन
फतेहाबाद। मौसम में बदलाव के साथ डेंगू का खतरा भी बढ़ना शुरू हो गया है। गांव भिरड़ाना निवासी ग्रामीण डेंगू पॉजिटिव मिला है। डेंगू के लक्षण दिखने पर जांच करवाई गई तो पॉजिटिव मिला। जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 8 हो गई है।
विज्ञापन

वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की फतेहाबाद की टीम ने आजाद नगर में डोर टू डोर सर्वे किया। यहां पर 18 घरों में लारवा मिला है। इसमें भी 15 घर वे हैं जिनके कूलर में जमा पानी में लारवा मिला है। इसका कारण कूलर में पानी न बदलना रहा है। अगस्त माह तक जिले में 1,967 घरों में लारवा मिल चुका है। इसके चलते विभाग ने उन घरों को नोटिस जारी किया है।
वायरल बुखार के साथ हो रहा डायरिया
नागरिक अस्पताल में वायरल मरीजों की ओपीडी बढ़ी है। रोजाना 100 से 120 बुखार के मरीज अस्पताल में पहुंच रहे हैं। मौसम में बदलाव के चलते बुखार, जुकाम, खांसी, दस्त लगने के उपचार को लेकर मरीज अस्पताल में आ रहे हैं। नागरिक अस्पताल में कार्यरत विशेषज्ञ डॉ. मनीष टुटेजा का कहना है कि मौसम में अचानक आए बदलाव से वायरल बुखार केस बढ़ रहे हैं। वायरल बुखार के साथ ही मरीज को दस्त भी लग रहे हैं। ऐसे में खास सावधानी बरतने की जरूरत है। पानी उबालकर ठंडा करके पीएं, बाहर का खाना न खाएं, हाथ धोकर ही खाएं, बासी खाना खाने से बचें। मसालेदार चीजें न खाएं। पूरी बाजू के कपड़े पहने।
विज्ञापन

नेहरू युवा संगठन भी जांचेगा लारवा
डोर टू डोर सर्वे को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने टीमें गठित की हुई है। जिसमें बहुउद्देशीय स्वास्थ्यकर्मी, एएनएम शामिल है। अब नेहरू युवा संगठन के सदस्य भी टीम के साथ घरों में लारवा जांचगे। टीम में फतेहाबाद में 8 और रतिया में 2 सदस्य शामिल किए गए हैं।
-
जिले में ये रही है डेंगू मरीजों की स्थिति
वर्ष डेंगू मरीज मिले
2015 189
2016 38
2017 419
2018 56
2019 29
2020 35
2021 993
2022 154
2023 89
2024 8
-
डेंगू के लक्षण
- अचानक तेज बुखार होना
- अचानक तेज सिर दर्द होना
- मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द होना
- आंखों के पीछे दर्द होना

स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार डेंगू और मलेरिया पर नियंत्रण को लेकर काम कर रही है। विभाग की तरफ से फॉगिंग करवाई जा रही है, जहां लारवा मिल रहा है उसे नष्ट करवाया जा रहा है। लोगों से अपील है कि अपने घरों के आसपास पानी एकत्रित न होने दें।
विज्ञापन

- डॉ. सज्जन, उप सिविल सर्जन, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें