फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: विजेताओं के सम्मान में निकाली विजय यात्रा

Sun, 19 Jan 2025 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
श्री गुरु नानक कॉन्वेंट स्कूल डूल्ट में विजेता विद्या​र्थियों को सम्मानित करते हुए प्रबंधक सदस्
विज्ञापन
भूना। गुरु नानक कॉन्वेंट स्कूल डूल्ट में राष्ट्रीयस्तर पर कांस्य पदक व राज्यस्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार जीतने वाले प्रतिभागी विजेताओं के सम्मान में विजय यात्रा निकाली गई। पदक विजेता विद्यार्थियों का भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन


विजय यात्रा को विद्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर रणजीत सिंह गिल ने रवाना किया। विजय यात्रा गांव डूल्ट, ढाणी डूल्ट, टिब्बी, भूना, ढाणी सांचला-भोजराज से होती हुई वापस विद्यालय परिसर में पहुंची। इस अवसर पर पूनम नारंग, गीतू बतरा, रितु रानी, सीमा कंबोज, सिमरन, परमजीत, रीना रानी, मीनू कंबोज, मनीशा, ललिता, पीटीआई गंगाधर सिहाग, सन्नी कुमार, कपिल बिश्नोई, हरप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे।

इन्होंने जीता ये इनाम

कांस्य पदक विजेताओं में चार छात्राओं जिया, महक, जसप्रीत, हुस्नप्रीत तथा राज्यस्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त करके 42 इंच एलईडी टीवी जीतने वाले अनंत गोयल शामिल रहे। इसके अलावा रेंजर साइकिल जीतने वाली नितिन, सिलाई मशीन हासिल करने वाली सुहाना, इस्त्री जीतने वाली जागृति व कीर्ति व स्मार्ट वॉच जीतने वाली दीपिका, मिकांगशी, तन्नु रही। वहीं लैमन सैट हासिल करने वाली अनोखी, अनुष्का, सरप्राइज व नवजोत हैं। सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता में लेवल-1 में ब्लॉक में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले आरव, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले उज्ज्वल व लेवल-3 में ब्लॉक में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली दीपांशी है। शॉटपुट में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले दीपक कुमार तथा गतका प्रतियोगिता में नेशनल स्तर पर कांस्य पदक जीतने वाले दक्ष के सम्मान में विशाल विजय यात्रा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें