फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: घटिया सामग्री से सड़क निर्माण करने पर विजिलेंस ने शुरू की जांच, सैंपल भरे

विज्ञापन
अनाज मंडी के पास सड़क से सैंपल भरवाती विजिलेंस की टीम। 
विज्ञापन
भूना। शहर की अनाज मंडी के पीछे वार्ड नंबर 1 और 15 की संयुक्त सड़क पर घटिया निर्माण कार्य की शिकायतों ने गंभीर रूप ले लिया है। लगातार शिकायतें मिलने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो (विजिलेंस) फतेहाबाद की टीम ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। टीम ने सड़क निर्माण में इस्तेमाल की गई सामग्री के कई सैंपल लिए, जिन्हें लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता प्रवीण कंबोज ने आरोप लगाया कि नगरपालिका अधिकारियों की सांठगांठ से ठेकेदार ने सड़क निर्माण में निम्न गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग किया, जिससे सड़क कुछ ही समय में जगह-जगह से टूटने लगी। उनका कहना है कि पहले भी इस सड़क को लेकर शिकायतें की गई थीं, लेकिन कार्रवाई न होने के कारण निर्माण कार्य में लापरवाही बढ़ गई।
उन्होंने बताया कि अनाज मंडी से सटी सड़क के बीचोंबीच नगरपालिका ने अवैध तरीके से सीवरेज लाइन बिछाई और पीवीसी पाइप डाल दी। इन पाइपों का बिल भी नगरपालिका से पास करवा लिया गया, जबकि निर्माण मानकों के अनुसार पाइप की गुणवत्ता और लेवल सही नहीं था। इसी कारण सड़क बनने के बाद भी पानी निकासी की समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

विजिलेंस टीम ने क्षेत्र की कई सड़कों का विस्तृत निरीक्षण किया और सड़क की मोटाई, बेस लेयर, मिश्रण सामग्री समेत अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच की। टीम के अधिकारियों ने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी। यदि सामग्री मानकों पर खरी नहीं उतरी तो ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। लोगों ने उम्मीद जताई है कि इस बार विजिलेंस की कार्रवाई से सड़क निर्माण में हो रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा और जनता को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं मिल सकेंगी।
डीएसपी का तर्क
एंटी करप्शन ब्यूरो के डीएसपी जुगल किशोर ने बताया कि टीम के नेतृत्व में सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार से संबंधित सड़क के कई स्थानों से सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में जांच के लिए भेजा जाएगा। सैंपलिंग रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें