फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पूर्व मंत्री से आवंटित स्वैच्छिक ग्रांट की होगी विजिलेंस जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। प्रदेश के पूर्व पंचायत एवं विकास मंत्री देवेंद्र सिंह बबली की ओर से बांटी गई स्वैच्छिक कोटे की ग्रांट की विजिलेंस जांच शुरू की गई। हालांकि, इन दिनों देवेंद्र बबली जेजेपी छोड़कर भाजपा का दामन थामने के इरादे के कारण ज्यादा चर्चा में हैं।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने फतेहाबाद के डीसी राहुल नरवाल को बबली के माध्यम से बांटी गई स्वैच्छिक ग्रांट की जांच करवा कर रिपोर्ट जल्द सौंपने के लिए कहा है। इसके बाद डीसी राहुल नरवाल ने टोहाना के एसडीएम प्रतीक हुड्डा को जांच सौंपी है। गौरतलब है कि मंत्री रहते हुए बबली की ओर से कई लोगों को लाखों रुपये की ग्रांट दी गई थी। इनमें उनके खास समर्थक शामिल थे। कई लोगों को 10 लाख रुपये तक की ग्रांट घर बनाने के लिए दी गई थी।
विज्ञापन


बाद में इस मुद्दे को हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष रणबीर गिल ने प्रमुखता से उठाते हुए सरकार से मामले की जांच की मांग की थी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें