फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: टोहाना में लड़ते पशुओं का वीडियो वायरल

Mon, 03 Nov 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भाटिया नगर इलाके में लड़ते बेसहारा पशु
विज्ञापन
टोहाना। शहर में बेसहारा पशुओं का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार देर रात भाटिया नगर स्थित रिहायशी कॉलोनी में दो बेसहारा पशु आपस में लड़ते दिखाई दिए।
विज्ञापन

गनीमत रही कि उस समय राहगीर नहीं निकले, अन्यथा उनकी चपेट में आकर घायल हो सकता था। पशुओं के लड़ते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय निवासी विनोद, राजेश और महेंद्र ने बताया कि नगर परिषद ने बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए करीब एक हजार रुपये प्रति पशु टेंडर जारी किया गया था।
बावजूद इसके, सुबह और रात के समय ये पशु शहर की सड़कों पर लड़ते हुए नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रशासन के दावों की पोल खोलने के लिए काफी है और उपमंडल अधिकारी आकाश शर्मा को इस मामले पर संज्ञान लेना चाहिए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी टोहाना में इन पशुओं की वजह से कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से इन्हें पकड़ने के अभियान में लापरवाही बरती जा रही है। लोगों के अनुसार प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें