फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो कॉन्फ्रेंस में सीएम ने दिए व्यायामशालाओं के निर्माण के आदेश

Fri, 10 Jun 2016 12:30 AM IST
fatehabad
विज्ञापन
वीडियो कॉन्फ्रेंस में सीएम ने दिए व्यायामशालाओं के निर्माण के आदेश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन

 मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के सभी उपायुक्तों को निर्देश दिए कि वे आगामी 25 जून तक विकास एवं पंचायत विभाग को व्यायामशालाओं की स्थापना के लिए ग्राम पंचायतों के प्रस्ताव के साथ अपने प्रस्ताव भेंजे, ताकि इन व्यायामशालाओं का निर्माण कार्य यथाशीघ्र शुरू किया जा सके। मुख्यमंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से वरिष्ठ अधिकारियों और उपायुक्तों के साथ योग और आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए आयोजित एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में एक हजार व्यायामशालाएं स्थापित करने का निर्णय लिया है। कम से कम दो एकड़ क्षेत्र पर ऐसी प्रत्येक व्यायामशाला का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कम से कम 10 व्यायामशालाएं स्थापित की जाएंगी, ताकि प्रदेश में परंपरागत खेलों को बढ़ावा दिया जा सके। मुख्यमंत्री ने जिला पंचकूला के मोरनी क्षेत्र में हर्बल फॉरेस्ट स्थापित करने के लिए कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी परियोजना है और इसे 1700 एकड़ क्षेत्र पर विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन


राज्य सरकार का उद्देश्य विश्वभर में उपलब्ध प्राकृतिक जड़ी-बूटियों की 25 हजार प्रजातियों वाले एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के हर्बल फॉरेस्ट को विकसित करना है। ताकि विश्वभर के औषधि विशेषज्ञ इस फॉरेस्ट का दौरा कर जड़ी-बूटियों की विभिन्न प्रजातियों का अध्ययन कर सकें। बैठक में बताया गया कि हर्बल फॉरेस्ट की स्थापना के संबंध में पतंजलि योग पीठ के साथ एक समझौता ज्ञापन पर शीघ्र ही हस्ताक्षर किए जाएंगे।
 
पीएचसी में होगी आयुर्वेदिक डॉक्टर की नियुक्ति: विज   
स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों से कहा कि गांव में बनाए जाने वाली व्यायामशाला के लिए ऐसा स्थान चिन्ह्ति करें, जो आबादी के नजदीक और गांव से दूर न हो ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों व्यायामशालाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि पीएचसी में भी आयुर्वेदिक डॉक्टर की नियुक्ति की जाएगी। खेल स्टेडियमों को भी साफ-सुथरा रखें और खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाएं।
विज्ञापन


लिंगानुपात में हुआ सुधार, आंकड़ा 943 पहुंचा: उपायुक्त
    उपायुक्त एनके सोलंकी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को आश्वासन दिया कि जिला में 50 व्यायामशालाएं बनाने के प्रस्ताव 25 जून से पहले भेज दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिला में लिंगानुपात में काफी सुधार है और यह आंकड़ा 943 तक पहुंच गया है। लिंगानुपात में और ज्यादा सुधार करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि 21 जून को चंडीगढ़ में आयोजित होने वाले योग शिविर के लिए जिला से 114 बच्चे और अध्यापकों का रजिस्ट्रेशन हुआ है और उनकी सभी तैयारियां पूर्ण हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंस में डीडीपीओ राजेश खोथ, आयुष अधिकारी डॉ. धर्मपाल पुनिया, ईओ ओपी सिहाग, सीएमओ डॉ. एके चौधरी भी मौजूद थे।  
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें