फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: टोहाना में गाड़ियों की निकाली हवा ठेकेदार बोले- प्रदर्शनकारी रोक रहे

विज्ञापन
डोर टू डोर कचरा उठाने के लिए जा रहे वाहन की हवा निकालते सफाई कर्मी। स्त्रोत- ठेकेदार।
विज्ञापन
टोहाना। दमकलकर्मियों के समर्थन और अपनी मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। इस कारण शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। पिछले तीन दिनों से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन ठप पड़ा है जिससे शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं।
विज्ञापन


जय दुर्गा एजेंसी के संचालक कुलदीप ने धरनारत कर्मचारियों पर काम नहीं करने देने का आरोप लगाया है। कुलदीप ने बताया कि रविवार सुबह 6 बजे शिव नंदी गोशाला में खड़े उनके सभी वाहनों को रोक दिया गया। हड़ताली कर्मचारियों ने ड्राइवरों के साथ बदतमीजी की और टिपर के टायरों की हवा निकाल दी। कुलदीप ने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी और विभाग के डायरेक्टर को इस संबंध में शिकायत भेजी है।

उन्होंने बताया कि उनकी एजेंसी के पास शहर से कचरा उठाने का पांच साल का ठेका है। काम ठप होने से पोर्टल पर वाहनों की जीपीएस रिपोर्ट नहीं जा रही जिससे उनकी हाजिरी और भुगतान रुक जाएगा। एजेंसी कर्मचारी जसवीर ने बताया कि वे निजी एजेंसी कर्मी के तौर पर काम करते हैं और उन्हें प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान मिलता है। हड़ताल के कारण उन्हें काम करने से रोका जा रहा है और वाहनों के टायर पंचर कर दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें