फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की सात बाइकें बरामद

विज्ञापन
बाइक चोर व उससे बरामद किए गए बाइक। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने फतेहाबाद-रतिया रोड पर फ्लाईओवर के पास नाकेबंदी के दौरान एक युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवक की पहचान गांव भूंदड़वास निवासी मनप्रीत सिंह उर्फ उजागर के रूप में हुई है। युवक की निशानदेही पर पुलिस ने गांव भूंदड़वास स्थित उसके घर से चोरी की छह बाइक बरामद किए हैं। यह मोटरसाइकिल फतेहाबाद के अलावा हिसार, सिरसा व टोहाना से चोरी किए गए थे। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम की टीम एएसआई जगजीत सिंह के नेतृत्व में गश्त के दौरान रतिया रोड पर फ्लाईओवर के नीचे नाकेबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान फतेहाबाद की ओर से बाइक पर आ रहे युवक को पुलिस ने रोककर कागजात मांगे तो वह कोई कागजात नहीं दिखा पाया और न ही कोई संतोषजनक जवाब दे पाया। जिस मोटरसाइकिल पर युवक सवार था, जांच में वह चोरी का पाया गया। इस बारे में शहर फतेहाबाद पुलिस ने 26 जून को भोड़िया खेड़ा निवासी विनय कुमार की शिकायत पर केस दर्ज किया था। विनय ने कहा था कि जीटी रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के बाहर से उसकी बाइक चोरी हो गई थी। पूछताछ में पता चला कि मनप्रीत नशे का आदी है। नशे की हालत में यह मोटरसाइकिल चोरी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें