फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन का स्टॉक भरपूर, 11 हजार लोगों ने लगवाया टीका

विज्ञापन
फतेहाबाद में कोरोना से बचाव का टीका लगवाता पात्र। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
जिले में कोरोना वैक्सीन का स्टॉक भरपूर है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से वैक्सीन की लगातार सप्लाई मिलने के चलते करीब 46 हजार कोविशील्ड तथा 10 हजार कोवाक्सिन का स्टॉक हो गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले को नए आईएलआर और डी फ्रीज मिले हैं। विभाग की तरफ से चार आईएलआर और दो डी-फ्रिजर दिए गए हैं। जिला वैक्सीन स्टोर में स्टॉक रखने के लिए विभाग ने नए आईएलआर और डी-फ्रीजर दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को 11 हजार लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में 60 साल से ऊपर के 915, 45 से 59 साल के 2377 तथा 18 से 44 आयु वर्ग के 7738 लोगों ने टीका लगवाया है। जिले में अभी तक 6 लाख 15 हजार 456 डोज लग चुकी है। 4 लाख 76 हजार लोग पहली डोज लगवा चुके है।
एक ही एक्टिव केस
जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण का नया केस नहीं मिला है। जिले में फिलहाल एक ही एक्टिव केस है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में शुक्रवार को 833 कोरोना सैंपल लिए गए। इसमें आरटीपीसीआर के 768 सैंपल लिए गए। आरटीपीसीआर के 1405 सैंपलों की रिपोर्ट आनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें