जिले में अब तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 2 लाख 53 हजार नागरिकों को कोरोना रोधी वैक्सीन लगाई जा चुकी है। जिसमें 2,16,564 नागरिकों को प्रथम डोज व 37,167 नागरिकों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त महावीर कौशिक ने बताया कि शनिवार को मेरा गांव सुरक्षित गांव अभियान के तहत जिला में चिह्नित किए गए गांवों में 3692 लोगों को कोरोना रोधी वैक्सीन लगाई गई।
मेरा गांव सुरक्षित गांव अभियान के तहत गांव ढेर में 104, फतेहाबाद के वार्ड नंबर 13 में 165, वार्ड नंबर 1 में 99, गांव गदली में 266, खाबड़ा कलां में 186, टोहाना के वार्ड नंबर 9 में 160, मुसेअली में 191, तलवाड़ी में 88, नड़ैल में 122, रसूलपुर में 60, लाखुवाली ढाणी में 23, हंसेवाला में 284, तलवाड़ा में 85, बैजलपुर में 272, बिढ़ाईखेड़ा में 77, बालनवाली में 138, बहलभोमिया में 250, ढाणी महताब में 109, हरनाम सिंह कॉलोनी में 201, सिरढ़ान में 125, भानीखेड़ा में 100, आजाद नगर में 85, ढाणी बैजलपुर में 272 व ढाणी दादुपुर में 230 लोगों को कोरोना रोधी वैक्सीन लगाई गई।