फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरा गांव सुरक्षित गांव के तहत जिले में आज 28 केंद्रों पर होगा टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण को बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग अब मेरा गांव सुरक्षित गांव के तहत शिविर लगाने जा रहा है। अब कम टीकाकरण वाले गांवों व क्षेत्रों का चयन करके स्वास्थ्य विभाग टीका लगाएगा। इसका नाम मेरा गांव सुरक्षित गांव दिया गया है। शनिवार से इसकी शुरूआत होने जा रही है। 28 केंद्रों पर इसी अभियान के तहत टीकाकरण किया जाएगा। यहां पर 18 प्लस आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण होगा। अधिकतर सेंटरों को कोविशिल्ड वैक्सीन जारी की गई है।
विज्ञापन

यहां होगा आज जिले में टीकाकरण
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नागरिक अस्पताल फतेहाबाद, विचार आश्रम मंदिर, अशोक नगर पीएचसी, लक्ष्मी नारायण मंदिर, डॉ. आत्मप्रकाश अस्पताल, पॉलीक्लीनिक, नागरिक अस्पताल टोहाना, सीएचसी रतिया, पीएचसी भिरड़ाना, पीएचसी भूथन, बहलभोमिया में मंदिर के पास, रजाबाद में पंचायत घर, नागपुर में प्रदीप पैलेस, पीएचसी अहरवां, मुस्सेअहली, पंचायत घर भरपूर, पंचायत घर बरोटा, पीएचसी महमड़ा, गांव भूंदड़ा, भूना में सनातन धर्मशाला, भूना में राधा स्वामी सत्संग घर, बढ़ई खेड़ा, गोरखपुर, नहला, बैजलपुर, आजाद नगर, बनावाली, धांगड़, भट्टूकलां, बनगांव, बड़ोपल, हरनाम सिंह कॉलोनी, गदली के पंचायतघर, पीलीमंदारी, ढाणी महताबराम, जाखल, तलवाड़ी, चांदपुरा, कुलां, समैन, नड़ेल, हिम्मतपुरा, चित्तेवाल, लघुवाली ढ़ाणी, नूरपुर ढाणी में कोरोना टीकाकरण होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले में हुआ टीकाकरण
पात्र टीकाकरण
60 साल से ऊपर 184
45 से 59 साल 434
18 से 44 साल 1108
कोट
मेरा गांव सुरक्षित गांव के तहत टीकाकरण अभियान शुरू किया जा रहा है। प्रत्येक पीएचसी के तहत एक-एक गांव को चुना गया है और यहां पर टीकाकरण किया जाएगा।
- डॉ. सुनीता सोखी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें