फतेहाबाद में स्थित इफको खाद केंद्र।
फतेहाबाद। जिले में पिछले एक सप्ताह से खाद केंद्रों पर यूरिया खाद नहीं पहुंच पाई है। अब सहकारी खाद केंद्रों पर खाद का स्टॉक खत्म हो चुका है। बारिश के बाद खाद की मांग अचानक बढ़ने से खाद केंद्रों पर किल्लत कहीं ज्यादा ही है। खाद के संकट के कारण किसान परेशान हैं। मजबूरी में निजी दुकानदारों से यूरिया खाद की किसान खरीदारी कर रहे हैं। नतीजतन किसानों को आर्थिक रूप से नुकसान हो रहा है।
बारिश और सिंचाई के तुरंत बाद रबी की सभी प्रकार की फसलों में सिंचाई की आवश्यकता होती है। शनिवार को हुई बारिश के बाद जिले में यूरिया खाद की मांग और अधिक बढ़ गई है। जिले के सहकारी केंद्रों पर पिछले एक सप्ताह से यूरिया खाद नहीं है। इस संबंध में किसान अमरजीत, जयसिंह, जीतराम, मनीराम, फुल सिंह और भजनलाल आदि का आरोप है कि प्रदेश सरकार किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं करा पा रही है। किसानों को पहले फसलों की बिजाई के समय डीएपी खाद और अब यूरिया खाद के लिए बार-बार खाद केंद्रों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
फाइल फोटो--कल्पना।