फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रशिक्षित युवक से दवाई बंटवाने पर मरीजों का हंगामा, बनाई वीडियो

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में दवाई के लिए लगी मरीजों की भीड़ - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल फतेहाबाद की डिस्पेंसरी में फार्मासिस्ट अप्रशिक्षित युवक से मरीजों को दवाइयां बंटवा रहे हैं। ऐसा ही मामला बुधवार को सामने आया जब एक अप्रशिक्षित युवक के दवा बांटने पर मरीजों ने हंगामा कर दिया और उसकी वीडियो बना ली। इसके बाद मरीजों ने उसकी वीडियो और शिकायत सिविल सर्जन एवं सीएमओ डॉ. मनीष बंसल को भेजी। सीएमओ ने इस मामले में एसएमओ डॉ. ओपी दहमीवाल से जवाब मांगा है। वहीं बताया जा रहा है कि मरीजों को दवा बांट रहा युवक नागरिक अस्पताल में चुतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था जोकि पहले हटाया जा चुका है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन को दी शिकायत में गांव अहरवां निवासी सत्यनारायण ने बताया कि फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में अप्रशिक्षित युवक दवा बांट रहे हैं। जबकि फार्मासिस्ट के अलावा कोई दवाई नहीं बांट सकता है। सिविल सर्जन ने शिकायत व वीडियो आने के बाद एसएमओ से जवाब तलब किया है। वहीं एसएमओ को इसकी भनक तक नहीं है। एसएमओ का कहना था कि उन्हें पता ही नहीं किसने कर्मचारी को किसने रखा और कैसे दवाइयां बंटवाई जा रही हैं।
नागरिक अस्पताल में नौ में से चार फार्मासिस्ट तैनात
नागरिक अस्पताल की डिस्पेंसरी में नौ में से चार ही फार्मासिस्ट तैनात हैं। इसमें से दो फार्मासिस्ट की ड्यूटी स्टोर में हैं और दो डिस्पेंसरी में दवा बांटते हैं। फार्मासिस्ट की कमी होने पर नियमानुसार एलटी और एएनएम को ड्यूटी दी जा सकती है, लेकिन अनट्रेंड से दवाई नहीं बंटवाई जा सकती।
विज्ञापन

तीन अप्रेंटिस फार्मासिस्ट नागरिक अस्पताल और दो टोहाना भेजे
डिस्पेंसरी में अप्रशिक्षित कर्मचारी से दवाई बंटवाने का मामला उजागर होने के बाद सिविल सर्जन कार्यालय ने तीन अप्रेंटिस फार्मासिस्ट फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल और दो टोहाना के नागरिक अस्पताल भेजे हैं।
जहां जरूरत वहां नहीं मांगे आवेदन
स्वास्थ्य विभाग ने फार्मासिस्ट के पदों की कमी पूरा करने के लिए आवेदन मांगे हैं। विज्ञापन में सिविल सर्जन कार्यालय ने पॉलीक्लीनिक और टोहाना के लिए एक-एक फार्मासिस्ट के लिए आवेदन मांगा है। वहीं नागरिक अस्पताल फतेहाबाद के लिए एक भी फार्मासिस्ट का आवेदन नहीं मांगा गया है जबकि यहां केवल चार फार्मासिस्ट हैं।
वर्जन
मेरे पास शिकायत और वीडियो आई है। मैंने इस बारे में एसएमओ से जवाब मांगा है कि ऐसा क्यों हो रहा है। शिकायत आने के बाद नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में तीन और दो अप्रेंटिस फार्मासिस्ट टोहाना भेजे गए हैं।
डॉ. मनीष बंसल, सिविल सर्जन, फतेहाबाद।
वर्जन
सीएमओ कार्यालय से जवाब मांगा गया है, मुझे नहीं पता किसने कर्मचारी को रखा है और उससे दवाइयां बंटवाई जा रही हैं। मैं मामले की जांच कर रहा हूं। जांच के बाद ही बता पाऊंगा। - डॉ. ओपी दहमीवाल, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें