फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: सुपर 100 योजना के तहत 6 केंद्रों पर 2275 छात्र देंगे परीक्षा, पास हुए तो मिलेगी फ्री कोचिंग

विज्ञापन
फतेहाबाद में सुपर 100 परीक्षा को लेकर बनाया गया सेंटर।
विज्ञापन
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग सुपर-100 कार्यक्रम के तहत मंगलवार को आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की परीक्षा लेने जा रहे है। परीक्षा को लेकर जिले में खंड स्तर पर 6 केंद्र बनाए गए है। यहां पर 2275 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्र में विद्यार्थी आधा घंटा पहले आना होगा। केंद्रों पर परीक्षा संचालन को लेकर शिक्षा विभाग ने पांच-पांच हजार रुपये का बजट जारी किया है।
विज्ञापन

प्रदेश भर में सरकारी स्कूल में दसवीं कक्षा में पढऩे वाले 35272 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को लेकर 95 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग ने गाइडलाइन भी जारी कर दी है। परीक्षा दोपहर को एक बजे से लेकर तीन बजे तक होगी। विद्यार्थियों के पास एडमिट कार्ड है और उपस्थिति शीट में नाम नहीं है तो उसे परीक्षा से वंचित नहीं रखा जाएगा।
इन केंद्रों पर ये छात्र देंगे परीक्षा
खंड परीक्षा केंद्र परीक्षार्थी
फतेहाबाद राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल फतेहाबाद 563
भट्टूकलां राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल भट्टू 266
रतिया राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल रतिया 424
भूना राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल भूना 402
टोहाना राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल टोहाना 536
जाखल राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल टोहाना 84

मेरिट में आए तो दो साल तक मिलेगी निशुल्क कोचिंग
सुपर-100 कार्यक्रम के तहत विकल्प फाउंडेशन के द्वारा चयनित विद्यार्थियों को दो साल तक नीट और जेईई की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। विद्यार्थी कक्षा 11 वीं और 12 वीं की पढ़ाई के साथ-साथ फ्री कोचिंग ले सकेंगे। कोचिंग को लेकर पहले प्रदेश में पांच केंद्र बनाए गए थे लेकिन अभी फिलहाल रेवाड़ी में ही केंद्र रहेगा।
विज्ञापन

कोट
सुपर 100 कार्यक्रम के तहत परीक्षा 14 फरवरी को होगी। परीक्षा के लिए 6 केंद्र बनाए गए है। जाखल खंड के विद्यार्थियों के लिए टोहाना में सेंटर बनाया गया है। परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां कर ली गई है।
विज्ञापन

- मुकेश कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें