फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में हादसा: सवारियों से भरी क्रूजर भाखड़ा में गिरी, एक बच्चे को बचाया, युवक की माैत; 10 की तलाश जारी

Sat, 01 Feb 2025 09:07 AM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद

सार

गाड़ी में 13 लोग सवार थे। इनमें से एक मौके पर ही कूद गया और बाकी बह गए। घटना की सूचना मिलते ही रतिया क्षेत्र की पुलिस और आसपास गांव के लोग मौके पर पहुंच गए हैं। नहर में बहे लोगों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
फतेहाबाद में हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रतिया के गांव सरदारेवाला के पास धुंध के चलते अनियंत्रित क्रूजर गाड़ी नहर में गिर गई। गाड़ी में 13 लोग सवार थे। इनमें से एक कूद गया और बाकी बह गए। घटना की सूचना मिलते ही रतिया क्षेत्र की पुलिस और आसपास गांव के लोग मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू की। गाड़ी को देर रात बाहर निकाल लिया गया था और उसमें फंसे बच्चे को भी सुरक्षित बचा लिया गया। एक युवक की मौत हो गई। वहीं करीब 10 लोगों का अभी तक कोई सुराग नही लगा है। प्रशासन की तरफ से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। लापता लोगों में महिलाएं भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव महमडा से पंजाब के गांव जलालाबाद में विवाह समारोह में क्रूजर गाड़ी में एक ही परिवार के करीब 13 लोग गए थे। विवाह कार्यक्रम खत्म होने के बाद वहां से वापस आते हुए शुक्रवार रात्रि को भारी धुंध के चलते सरदारेवाला के पास क्रूजर गाड़ी भाखड़ा नहर में गिर गई। हालांकि एक व्यक्ति जरनैल उर्फ छिंदा सिंह क्रूजर गाड़ी के गिरने के बाद बाहर निकल आया और उसने शोर मचा दिया। जिस पर आसपास के लोग इकट्ठे हुए और पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी राजवीर सिंह ग्रामीणों के साथ मिलकर भाखड़ा नहर में गिरे लोगों को निकालने का प्रयास शुरू कर दिया। इसी दौरान गाड़ी सवार एक 12 वर्षीय लड़का भी पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर बाहर निकाला। लड़का पूरी तरह से सहमा होने के चलते उसे इलाज के लिए भेज गया। इसके अलावा गाड़ी से एक और युवक को बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।

लापता लोग महमडा और मानसा के हैं। जरनैल सिंह (40) पुत्र बाज सिंह वासी गांव महमडा और अरमान (11) पुत्र जसविंदर वासी महमडा बच गए हैं। बलवीर सिंह पुत्र बग्गा सिंह वासी महमडा की मौत हो गई है। 
विज्ञापन


जसविंदर सिंह (35) पुत्र कुलवंत सिंह वासी रिओद मानसा, छिद्र सिंह (55) पुत्र वधावा सिंह वासी महमडा (गाड़ी ड्राइवर), झंडो बाईं (65) बाज सिंह वासी महमडा, छिरा बाई गांव सरपाली थाना लोहा पंजाब जिला मानसा, तारो बाईं (60) पत्नी चंद सिंह वासी महमडा , जगीरो बाई (45) पत्नी अंग्रेज सिंह वासी गांव महमडा, लखविंदर कौर पत्नी रविन्द्र सिंह वासी महमडा, सहज दीप पुत्र रविन्द्र सिंह वासी महमडा, कनतो बाईं (45) पुत्र जगसीर वासी फतेहपुर पंजाब जिला मानसा, सजना (12) पुत्री जसविंदर सिंह वासी महमडा और रविन्द्र कौर (35) पत्नी जसविंदर सिंह वासी महमडा की तलाश जारी है।

भाखड़ा नहर में लापता लोगों की तलाश जारी है। एनडीआरएफ की टीम सब इंस्पेक्टर संदीप के नेतृत्व में पंजाब के फतेहपुर हैड पर मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें