फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: तिजोरी से नहीं निकाल पाए साढ़े 13 लाख रुपये तो 8 बैटरियां चुरा ले गए

Wed, 31 Dec 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव समैन के को -ऑपरेटिव बैंक में चोरों द्वारा की गई तोडफ़ोड़संवाद - फोटो : बहराइच में दोपहर के समय छायी बदली व गुजरते लोग।
विज्ञापन
समैन। गांव समैन में नेशनल हाइवे स्थित दि फतेहाबाद को-ऑपरेटिव बैंक में रविवार रात को चोरों ने घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर जब तिजोरी में रखे साढ़े 13 लाख रुपये नहीं निकाल पाए तो वहां रखीं आठ बैटरियां चोरी करके ले गए। बैंक कर्मचारियों को चोरी की घटना का पता सोमवार सुबह चला।
विज्ञापन


चोर बैंक के पीछे लगे दो दरवाजे तोड़ अंदर घुसे। उसके बाद चोरों ने बैंक में रखा पूरा सामान उथल-पुथल कर दिया। चोरी करने के लिए आए चोरों ने ईंटों से बैंक के अंदर रखा एटीएम तोड़ दिया। इसके अलावा तिजोरी पर भी ईंटें मारकर तोड़ने का प्रयास किया गया। दो दिन छुट्टी होने के कारण बैंक कर्मचारियों इस इस घटना के होने का सही समय पता नहीं चल पाया है।

बैंक में सीसीटीवी कैमरे नहीं होने की वजह से पुलिस को चोरी की इस घटना की जांच में अभी तक ज्यादा कुछ पता नहीं चल पाया है। बैंक मैनेजर प्रताप नैन ने बताया कि सोमवार सुबह सफाई कर्मचारी ने जब बैंक खोला तो अंदर का पूरा सामान बिखरा हुआ मिला। उन्होंने इसकी सूचना गनमैन को दी। उसके बाद उन्हें सूचना मिली कि बैंक में चोरी हुई है।
विज्ञापन


इस पर वे बैंक पहुंचे और नकदी व अन्य सामान संभाला। तिजोरी के नहीं टूटने से उसमें रखे साढ़े 13 लाख रुपये चोरी होने से बच गए। उन्होंने इसकी सूचना टोहाना सदर पुलिस को दी है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। सदर थाना प्रभारी शादीराम ने बताया कि गांव समैन में स्थित दी को-ऑपरेटिव बैंक में इनवर्टर बैटरी चोरी होने की सूचना मिली है। इसके अलावा बैंक के अंदर तोड़फोड़ भी हुई है। मामले की जांच की जा रही है। बैंक में कैमरे नहीं होने की वजह से उन्हें अभी तक जांच में ज्यादा कुछ नहीं मिला है।

-

ईंटों से तिजोरी को तोड़ने का प्रयास

चोरों ने बैंक के अंदर रखी एटीएम मशीन को ईंटों से तोड़ दिया। हालांकि यह एटीएम खराब था। इसके बाद चोरों ने तिजोरी पर ईंटें मारकर उसे तोड़ने की कोशिश की, लेकिन उसमें भी सफलता नहीं मिली। इसके बाद चोर बैंक के अंदर इनवर्टर पर लगी आठ बैटरी चोरी कर ले गए।





-

कैमरे लगे न सुरक्षा अलार्म

बैंक में सुरक्षा के तौर पर कैमरें भी नहीं लगे हैं। इसके अलावा न ही सुरक्षा अलार्म लगा पाया गया है। ऐसे में ये पता नहीं चल पा रहा है कि वारदात को शनिवार को या फिर रविवार को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें