रतिया के खालसा त्रि-शताब्दी राजकीय महाविद्यालय में सत्र 2016-17 के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके तहत विद्यार्थी ऐच्छिक संकाय में दाखिले के लिए अपने आवदेन फार्म आगामी 30 जून तक जमा करवा सकते है। महाविद्यालय के प्राचार्या डा. विकास आनंद ने बताया कि विद्यार्थी ऑनलाइन फार्म में अपना आधार नंबर या बैंक डिटेल जरूर दें।
प्राचार्या के अनुसार महाविद्यालय में चालू सत्र के लिए बीए की 320, बीकॉम की 80, बीएससी, नॉन मेडिकल की 80, बीएससी मेडिकल की 20 तथा बीएससी कंप्यूटर विज्ञान की 20 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। ज्यादा जानकारी के लिए विद्यार्थी केटी कॉलेज में संपर्क कर सकते हैं। चयनित विद्यार्थी केटी कॉलेज में संपर्क कर सकते है। चयनित विद्यार्थियों की पहली सूची एक जुलाई को जारी की जाएगी।
- जेबीटी दाखिले की प्रक्रिया शुरू
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद गुड़गांव ने सत्र 2016-18 के लिए जेबीटी दाखिलों की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। बाइट जाखन दादी के प्राध्यापक सीएन भारती और घेरू लाल ने बताया कि उपरोक्त कोर्स के लिए आनलाइन फार्म 17 जून तक भरे जाएंगे और जिन विद्यार्थियों ने 12वीं या ऊपर की शैक्षणिक योग्यता हासिल कर रखी है। वह इसके लिए आवेदन कर सकता है। उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवारों की पहली सूची 23 जून को जारी होगी। उम्मीदवार 23 जून से 26 जून तक अलॉट किए संस्थान में दाखिला ले सकेंगे। दूसरी सूची पांच जुलाई को जारी होगी और उम्मीदवार पांच जुलाई से नौ जुलाई तक दाखिला ले सकेंगे तथा तीसरी सूची 19 जुलाई को जारी की जाएगी, जिसमें उम्मीदवार 23 जुलाई तक दाखिला ले सकेंगे।