फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कब्रिस्तान की जमीन से कब्जा छुड़वाने पर दो युवकों ने सरपंच को दी जान से मारने की धमकी

Sat, 09 Nov 2024 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया में एसडीएम को शिकायत पत्र देने जाते हुए गांव के सरपंच व ग्रामीण।
विज्ञापन
रतिया। गांव घासवा में सरपंच की ओर से कब्रिस्तान की जगह से कब्जा हटवाने पर दो युवकों ने सरपंच गुरचरण सिंह को जान से मारने की धमकी दी और जातिसूचक गालियां निकाली। इसके विरोध में शुक्रवार को कई ग्रामीण एसडीएम जगदीश चंद्र से मिले और उन्हें शिकायत पत्र देकर धमकी देने वाले दोनों लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सरपंच गुरचरण सिंह, लखविंदर सिंह, हरजीत सिंह, सुखपाल सिंह, गुरदीप सिंह, नानूराम, दर्शन सिंह आदि ने बताया कि गांव के दो व्यक्तियों रणजीत सिंह व जसपाल सिंह ने गांव के कब्रिस्तान के रास्ते और उसकी जगह पर कब्जा किया हुआ था। सरपंच गुरचरण सिंह ने वक्फ बोर्ड की सहायता से कब्जा हटवा दिया था।
अब कब्रिस्तान की चहारदीवारी व शेड का काम चल रहा है। चहारदीवारी की ग्रांट कार्यकारी अभियंता के ऑफिस से आई हुई है, जिसका बाकायदा टेंडर भी किया हुआ है। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब निर्माण कार्य चल रहा है तो उक्त दोनों व्यक्ति निर्माण कार्य में बाधा डाल रहे हैं और कब्रिस्तान के बीच में से जबरदस्ती रास्ता मांग रहे हैं।
विज्ञापन

रास्ता न देने पर पंचायत की झूठी शिकायत भी लगाई जा रही है और सरपंच के साथ जान से मारने की धमकी और जातिसूचक गाली-गलौज किया गया है। एसडीएम जगदीश चंद्र का कहना है कि ग्रामीणों की शिकायत की जांच करवाकर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें