फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंध में हादसा: जाखल के दो युवकों की पंजाब में हादसे में मौत, रिंग सेरेमनी से लौटते समय डिवाइडर से टकराई कार

Sat, 18 Jan 2025 10:59 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद

सार

जाखल मंडी के चार दोस्त अंशुल गर्ग, अतुल गोयल, हिमांशु गोयल, चैरी खिप्पल अपने एक दोस्त की रिंग सेरेमनी में शामिल होने के लिए शाम को कार में संगरूर के दिड़बा के लिए निकले थे। देर रात सभी वापस आ रहे थे। पटियाला के पातड़ां के गांव दुगाल के पास धुंध में कार डिवाइडर से जा टकराई।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के जाखल के दो युवकों की देर रात पंजाब के पटियाला में एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। तीन युवक इस हादसे में घायल हो गए, जिनमें से एक को गंभीर हालत के चलते पटियाला अस्पताल रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


युवक अपने दोस्त की रिंग सेरेमनी में शामिल होने के लिए संगरूर के दिड़बा में गए थे। रात को लौटते समय उनकी कार धुंध के कारण डिवाइडर से जा टकराई। पंजाब पुलिस ने सूचना के आधार पर युवकों को संभाला और अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद जाखल क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।


जानकारी के अनुसार जाखल मंडी के चार दोस्त अंशुल गर्ग, अतुल गोयल, हिमांशु गोयल, चैरी खिप्पल अपने एक दोस्त की रिंग सेरेमनी में शामिल होने के लिए शाम को कार में संगरूर के दिड़बा के लिए निकले थे। रास्ते में मूनक में एक और दोस्त कार में सवार हो गया। कार्यक्रम खत्म होने के बाद देर रात सभी युवक कार में वापस जाखल की तरफ आ रहे थे। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जब वे पटियाला के पातड़ां क्षेत्र के गांव दुगाल के पास पहुंचे तो धुंध में विजिबिलिटी न होने के चलते कार डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में अंशुल व अतुल की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पंजाब पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को संभाला। हादसे में हिमांशु को ज्यादा गंभीर चोटें लगने पर उसे पटियाला रेफर किया गया है, जबकि चैरी व मुनक निवासी युवक को कम चोटें लगने से उनकी जान बच गई। 
विज्ञापन


मृतक दोनों युवक अविवाहित थे और लगभग 25 वर्ष के थे। दोनों जाखल में व्यापार करते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें