फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दो युवक कारतूस व .315 बोर की अवैध पिस्तौल के साथ काबू

Wed, 29 Jan 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो युवकों को पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों की पहचान उदयवीर प्रकाश उर्फ राहुल और विनय उर्फ दिनेश निवासी भोड़िया, जिला फतेहाबाद के रूप में हुई है।
विज्ञापन

थाना शहर प्रभारी एसआई ओमप्रकाश ने बताया कि हुडा पुलिस चौकी की टीम गश्त पर थी। टीम जब शहर से भूना रोड बाईपास की तरफ जा रही थी तो भूना पुल के पास से पुलिस कर्मचारियों ने युवक को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से एक अवैध पिस्तौल .315 बोर व एक कारतूस बरामद हुआ।
आरोपी की पहचान उदयवीर प्रकाश उर्फ राहुल निवासी भोडिय़ा, जिला फतेहाबाद के रूप में हुई।
वहीं दूसरे मामले में बस स्टैंड चौकी पुलिस की टीम गश्त के दौरान बीघड़ मोड से भट्टू मोड़ की तरफ जा रही थी। टीम जब गांधी विद्या मंदिर स्कूल के पास पहुंची तो एक युवक को शक के आधार पर रोक लिया। पुलिस टीम ने युवक की तलाशी ली तो उसके पास से एक अवैध पिस्तौल .315 बोर व एक कारतूस बरामद हुआ।
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान विनय उर्फ दिनेश निवासी भोड़िया खेड़ा के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों मामलों में शस्त्र अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ में हथियार लाने के बारे में पता लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें