फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गांव गाजूवाला में डायल 112 की टीम पर दो युवकों ने किया हमला

Tue, 20 Jan 2026 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव गाजूवाला में युवकों द्वारा किए गए हमले में घायल हुआ पुलिसकर्मी । संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
समैन (फतेहाबाद)। टोहाना उपमंडल के गांव गाजूवाला में डायल-112 टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। दो युवकों ने पुलिस कर्मचारियों पर लाठी से हमला कर दिया, जिसमें दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को टोहाना के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक पुलिसकर्मी की हालत गंभीर होने पर उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार डायल-112 भूना टीम को सूचना मिली थी कि गांव गाजूवाला में युवक रामू अपने पिता शमशेर के साथ मारपीट कर रहा है। आरोप है कि रामू और उसका दोस्त अक्षय नशे के आदी हैं और घटना के समय भी नशे की हालत में थे। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन वहां रामू और उसके साथी ने पुलिस टीम पर ही लाठी से हमला कर दिया। हमले में पुलिसकर्मी सुरेंद्र सिंह के कान पर गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। इसकी सूचना मिलते ही डायल-112 टोहाना टीम इंचार्ज रमेश चंद्र के नेतृत्व में मौके पर पहुंची।
आरोप है कि रामू ने रमेश चंद्र के साथ भी मारपीट की। दोनों घायल पुलिसकर्मियों को नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां सुरेंद्र की हालत गंभीर होने पर अग्रोहा रेफर कर दिया गया, जबकि रमेश चंद्र का इलाज नागरिक अस्पताल में चल रहा है। घायल इंचार्ज रमेश चंद्र ने बताया कि पुलिस टीम पर अचानक लाठी से हमला किया गया, जिसमें कई कर्मचारियों को चोटें आईं। सदर थाना प्रभारी टोहाना शादीराम ने बताया कि इस मामले में रामू और अक्षय को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पर हमले और मारपीट के आरोप में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गांव गाजूवाला में युवकों द्वारा किए गए हमले में घायल हुआ पुलिसकर्मी । संवाद- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें