फतेहाबाद। फतेहाबाद शहर पुलिस व सदर पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से दो लोगों को 32 बोर पिस्तौल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ शहर थाना व सदर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
पहले मामले में पुलिस टीम हिसार रोड पर नए बस स्टैंड से आगे गश्त पर थी, टीम जब गुरुकुल के पास पहुंची तो वहां पर एक युवक खड़ा था जो पुलिस को देखकर मुड़ गया। शक के आधार पर तलाशी लेने पर उससे 32 बोर पिस्तौल और 2 कारतूस बरामद हुए। आरोपी की पहचान राहुल उर्फ प्रधान निवासी पटेल नगर कैंप हिसार के रूप में हुई है। दूसरे मामले में पुलिस ने गांव भोडा होसनाक के पास से अनिश कुमार निवासी अलालवास को 32 बोर पिस्तौल व दो कारतूस सहित काबू किया है। यह आरोपी पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहा था। संवाद