रतिया/फतेहाबाद। गांव ब्राह्मणवाला पुलिस चौकी की टीम ने दो अलग-अलग मामलों में दो लोगों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 12 किलोग्राम कचरा डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने इनके खिलाफ थाना सदर रतिया में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार ब्राह्मणवाला पुलिस चौकी की टीम चौकी इंचार्ज एसआई महेंद्र सिंह के नेतृत्व में गश्त के दौरान गांव के समीप पहुंची तो एक युवक पुलिस को देखकर मुड़कर चलने लगा। शक के आधार पर पुलिस ने उसे काबू किया तो उसने अपना नाम गुरमेल सिंह उर्फ मोडा निवासी ब्राह्मणवाला बताया। तलाशी लेने पर पुलिस को उसके कब्जे से 10 किलो कचरा डोडा पोस्त बरामद हुआ। पूछताछ में गुरमेल ने बताया कि उसे यह डोडा पोस्त उसके भाई रणजीत उर्फ बोना ने बेचने के लिए दिया है। दूसरे मामले में ब्राह्मणवाला पुलिस चौकी की टीम चौकी इंचार्ज के नेतृत्व में रियोंद रोड पर मैरिज पैलेस के पास मौजूद थी तो उसी दौरान गांव ब्राह्मणवाला की तरफ से एक युवक आता दिखाई दिया जोकि सामने पुलिस टीम को देखकर घबरा गया। शक के आधार पर पुलिस ने उसे काबू कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम गुरप्रीत सिंह उर्फ प्रीत निवासी ब्राह्मणवाला बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से प्लास्टिक कट्टे से दो किलो कचरा डोडा पोस्त बरामद हुआ।