फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पिस्तौल दिखाकर रंगदारी मांगने के मामले में दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
 शहर पुलिस गिरफ्त में रंगदारी मांगने के आरोपी 
विज्ञापन
रतिया। शहर पुलिस ने आर्केस्ट्रा संचालक को पिस्तौल दिखाकर 10 हजार रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में कार्रवाई करते हुए दो युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन


शहर थाना प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवकों की पहचान विकास उर्फ ठाकुर निवासी सुखमनपुर व साहिल उर्फ डाबला निवासी डडूर जिला हिसार के रूप में हुई है। आरोपी के पास से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया है। बताया कि 12 फरवरी को शिमलापुरी कॉलोनी निवासी आर्केस्ट्रा संचालक हरमिन्द्र सिंह उर्फ हान्डी ने शिकायत देकर आरोप लगाया था कि वह आर्केस्ट्रा का काम करता है। रात को जब वह घर पर था तो विकास उर्फ ठाकुर व साहिल अपने साथियों के साथ मोटरसाइकिल व स्काॅर्पियो गाड़ी में सवार होकर आए और उससे 10 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। जब उसने पैसे देने से मना किया तो आरोपियों ने उसे असलाह दिखाते हुए सुबह तब 10 हजार न देने पर देख लेने की धमकी देते हुए मौके से चले गए।

इस वारदात के दौरान दूसरे आरोपी साहिल उर्फ डाबला गाड़ी में बैठा हुआ था और उसकी पिस्तौल से गोली चलने पर गाड़ी में आगे वाली सीट पर बैठा उसका एक साथी भी घायल हो गया था। 12 फरवरी को ही इस मामले में शहर रतिया पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


वहीं इस मामले में मौके से भागे साहिल को फतेहाबाद पुलिस में अगले दिन अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया था तथा उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें