भूना। गांव बैजलपुर में पंचायत के दौरान सरपंच को गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी देने के मामले में वीरवार को पुलिस ने आरोपी कल्पना और कमला को गिरफ्तार किया। पूछताछ और कागजी कार्रवाई के बाद दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस अब तक 5 महिलाओं पर केस दर्ज कर चुकी है, तीन को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
जांच अधिकारी ओमप्रकाश बिश्नोई ने बताया कि शिकायत के अनुसार, 28 सितंबर को जब गांव के मुख्य चौक पर एक पंचायत आयोजित की गई थी, जिसमें कुछ समय पहले सरपंच पर हुए हमले की जांच और दोषियों की गिरफ्तारी को लेकर चर्चा हो रही थी।इ सी दौरान पांच महिलाएं मौके पर पहुंचीं और पंचायत में खुलेआम गाली-गलौज करते हुए सरपंच हेमंत सिंह को जान से मारने की धमकी देने लगीं।
आरोपी ईश्वर सिंह जमानत याचिका खारिज
उधर, दूसरे मुकदमा नंबर 292 में सरपंच हेमंत सिंह पर हमले के मुख्य आरोपी ईश्वर सिंह की ओर से दाखिल की गई जमानत याचिका को न्यायालय ने खारिज कर दिया है। इससे मामले में एक अहम मोड़ आया है। 2 दिन पहले ही सरपंच ने हरियाणा के डीजीपी को पत्र भेजकर जानलेवा हमले में षड्यंत्रकारी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुहार लगाई थी। इसके अतिरिक्त अपनी और परिवार की सुरक्षा तथा षड्यंत्रकारी का शस्त्र लाइसेंस रद्द करने की लिखित में निवेदन किया।