फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: चोर गिरोह के दो शातिर पंजाब से दबोचे, छह बाइक बरामद

Tue, 04 Mar 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
जाखल में पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी और बरामद किए गए मोटरसाइकिल
विज्ञापन
जाखल। थाना पुलिस ने सोमवार को पंजाब के दो युवकों को चोरीशुदा 6 मोटरसाइकिल समेत पकड़ा। इन आरोपियों की पहचान जिला संगरूर, पंजाब के आडकवास लहरां क्षेत्र निवासी दर्शन सिंह और निर्मल सिंह उर्फ निम्मा रूप में हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन


गांव भूरथली निवासी गोविंदा की शिकायत पर पुलिस ने 24 फरवरी को मामला दर्ज किया था। गोविंदा ने पुलिस को बताया वह अपनी बाइक पर सवार होकर माया पैलेस में आयोजित शादी समारोह में गया था। पैलेस के बाहर से चोर उनकी बाइक चोरी कर ले गए। जांच अधिकारी श्रवण कुमार ने सुराग जुटाकर दोनों युवकों को जाखल के बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर इनके पास से चोरीशुदा छह बाइक बरामद कीं। पुलिस अधिकारी राधेश्याम ने बताया कि पंजाब निवासी दोनों आरोपी नशे के आदी हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों ने नशे की पूर्ति के लिए बाइक चोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें