फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार को लेकर भिड़े दो पक्ष, छह लोग घायल

विज्ञापन
गांव हिजरावां कलां में हुए विवाद में महिला को थप्पड़ मारते का वायरल वीडियो। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव हिजरावां कलां में शुक्रवार को दीवार को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। विवाद इतना बड़ा कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी डंडो से हमला कर दिया और ईंटें भी बरसाने के आरोप है। मामले में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हुए है। जिन्हें फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मामले में एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें व्यक्ति दूसरे पक्ष की महिला को थप्पड़ मार रहा है।
विज्ञापन

दीवार के विवाद को लेकर वीरवार को पंचायत भी हुई थी। मामले के मुताबिक अस्पताल में उपचाराधीन पहले पक्ष के कुलविंद्र, महेंद्र, कुलवंत कौर ने बताया कि उनके मकान की दीवार आरोपी शमशेर सिंह व उसके परिवार ने दो-तीन साल पहले गिरा दी थी। आर्थिक तंगी के चलते वे दीवार दोबारा नहीं बनवा पाए। करीब 15 दिन पहले उन्होंने नींव रखी तो दूसरे पक्ष ने ऐतराज जताया और धमकी दी। इस संबंध में पुलिस को भी शिकायत दी लेकिन सुनवाई नहीं हुई। शुक्रवार को जब वह दीवार बनवा रहे थे तो दूसरे पक्ष ने उन पर लाठी, डंडों व ईंटों से हमला कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के श्रवण, तारादेवी और शमशेर ने बताया कि दीवार उनके हिस्से की जमीन पर बनाई जा रही थी और विरोध जताने पर उन पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया।
कोट
मामले में एक पक्ष की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर किया जा रहा है। मामले की जांच की जाएगी, जो भी कार्रवाई होगी वह की जाएगी। दीवार को लेकर विवाद है और इसी के चलते झगड़ हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-यादविंद्र सिंह, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें