रतिया में घायल का उपचार करते हुए चिकित्सक
रतिया। गांव हड़ोली के पास रविवार शाम को पंजाब रोडवेज की बस के साथ टक्कर में स्कूटी सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को राहगीरों की मदद से रतिया के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विक्रम निवासी गांव धांगड़ और जयबीर निवासी गांव बनगांव निवासी फतेहाबाद स्थित घी प्लांट में कार्यरत हैं और किसी काम से गांव हड़ोली आए थे। काम पूरा करने के बाद जब वे स्कूटी पर सवार होकर फतेहाबाद लौट रहे थे तभी हड़ोली-फतेहाबाद मोड़ के पास उनकी स्कूटी की पंजाब रोडवेज की बस से टक्कर हो गई।
बताया जा रहा है कि पंजाब रोडवेज की बस रतिया से सरदूलगढ़ की ओर जा रही थी। तभी गांव हड़ोली के पास सामने से आ रही स्कूटी बस से टकरा गई।