फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अलग-अलग सड़क दुर्घटना में सब्जी विक्रेता समेत दो लोगों की मौत

Sun, 20 Oct 2024 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव ढाणी ईसर और धांगड़ के पास हुई सड़क दुर्घटना में सब्जी विक्रेता समेत दो लोगों की मौत हो गई। दोनों मामलों में सदर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक गांव हिजरावां कलां निवासी प्रीतम विक्की पर सब्जी बेचकर जब घर जा रहा था तो ढाणी ईसर के पास मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल प्रीतम को नागरिक अस्पताल में लाया गया। यहां अग्रोहा मेडिकल ले जाया गया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में मृतक प्रीतम के भाई रमेश ने सदर पुलिस को शिकायत दी है।
शिकायत में बताया है कि 18 अक्तूबर की शाम को प्रीतम विक्की पर ढाका ढाणी, ईसर व गांव कारियां में गया था और जब शाम को घर लौट रहा था तो ढाणी ईसर के चौराहा पर तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। बाइक पर तीन युवक सवार था। मामले में पुलिस ने बाइक चालक बनावाली सोत्र निवासी सोनू के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं गांव धांगड़ के पास ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर चालक शक्ति नगर निवासी सुभाष की मौत हो गई।
विज्ञापन

इस मामले में सदर पुलिस ने मृतक के बेटे शक्ति नगर निवासी पारस की शिकायत पर ट्रक चालक मथुरा निवासी श्याम बिहारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत में पारस ने बताया कि उसके पिता सुभाष चंद्र 17 अक्तूबर को तोशाम से फतेहाबाद ट्रैक्टर लेकर आ रहे थे। जब धांगड़ पुल के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने एंबुलेंस के जरिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। यहां पर डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें