जिले में कोरोना संक्रमित मरीज एक बार फिर से बढ़ने शुरू हो गए हैं। एक दिन नए मरीजों का आंकड़ा शून्य रहने के बाद शनिवार को दो मरीज मिले हैं। रतिया ग्रामीण क्षेत्र में दो मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके बाद जिले में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 4750 हो गई है।
जिले में फिलहाल 13 सक्रिय मरीज हैं। इनमें दो फतेहाबाद, तीन टोहाना, छह रतिया ग्रामीण और दो जाखल क्षेत्र में हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 185 लोगों के शनिवार को सैंपल लिए गए हैं। रविवार शाम तक रिपोर्ट आने की उम्मीद है।