फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से महिला समेत दो की मौत, सात नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है। जिले में कोरोना संक्रमण एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमित दो मरीजों की मौत हुई है। ये ही नहीं शुक्रवार को संक्रमण दर भी बढ़ी है। पिछले 24 घंटे में सात नए केस मिले हैं और छह स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में गांव डांगरा निवासी 53 वर्षीय महिला की हिसार के निजी अस्पताल में मौत हुई है। इसके अलावा गांव हिंदवाला निवासी 41 वर्षीय व्यक्ति ने हिसार के निजी अस्पताल में दम तोड़ा है। जिले में कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 476 तक पहुंच गई है। 2.68 फीसदी की दर से जिले में मौत हो रही है। जिले में शुक्रवार को सात नए केस मिले है। संक्रमण दर 0.84 फीसदी रही है। टोहाना शहरी, भट्टू व भूना में एक-एक नया केस मिला है। इसके अलावा जाखल और बड़ोपल में दो-दो नए केस मिले हैं। जिले में 899 लोगों के सैंपल लिए गए। अभी 526 आरटीपीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है। जिले में अब तक 239673 सैंपल लिए जा चुके हैं इसमें 17781 संक्रमित मिल चुके हैं और 17268 स्वस्थ हो गए हैं। जिले में रिकवरी रेट फिलहाल 97.11 फीसदी तक पहुंच गई है।
कोट
जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमित दो मरीजों की मौत हुई है। लोगों से अपील है कि कोरोना संक्रमण को लेकर सावधानी बरतें और मास्क लगाकर रखें। इसके अलावा जिन लोगों ने वैक्सीन नहीं लगवाई है वह लगवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. हनुमान, उप सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें