फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो नए कोरोना संक्रमित मिले, 11 हुए स्वस्थ

विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल के फ्लू क्लीनिक में जांच करवाने पहुंचे लोग। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में कोरोना संक्रमण खत्म होने लगा है। मंगलवार को दो नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं और 11 स्वस्थ हुए हैं। जिले में अब कोरोना के 30 मरीज ही सक्रिय हैं, इसमें 29 संक्रमित होम आइसोलेट है और एक अस्पताल में दाखिल है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक शहर फतेहाबाद और टोहाना में कोरोना का एक-एक नया केस मिला है।
विज्ञापन

जिले में मंगलवार को संक्रमण दर 0.44 फीसदी रही है। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के 458 सैंपल लिए हैं। लैब से अभी आरटीपीसीआर के 324 सैंपलों की रिपोर्ट आनी है। अभी तक जिले में कोरोना के 3 लाख 89 हजार सैंपल लिए जा चुके हैं, इसमें 19 हजार 969 लोग संक्रमित मिले हैं। फिलहाल रिकवरी रेट 97.34 फीसदी है।
जिले में डेढ़ लाख लोगों की ड्यू हो चुकी है दूसरी डोज
जिले में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार कम है। मंगलवार को टीकाकरण करवाने के लिए 302 लोग ही पहुंचे। रिपोर्ट के मुताबिक 144 किशोरों और 18 से 44 आयु वर्ग के 109 लोगों को टीका लगाया गया है। अधिकारियों की माने तो जिले में अब तक 6 लाख 74 हजार लोगों को पहली डोज लग चुकी है और दूसरी डोज 4 लाख 61 हजार लोगों ने लगवाई है। जिले में 2 लाख 12 हजार 834 लोगों का दूसरी डोज लगनी है। अहम बात यह है कि जिले में 1 लाख 50 हजार लोगों की दूसरी डोज ड्यू हो चुकी है।
विज्ञापन

जिले में टीकाकरण को लेकर ये है स्थिति :
पात्र पहली डोज दूसरी डोज
स्वास्थ्यकर्मी 4790 4736
फ्रंटलाइन वर्कर्स 2411 2024
60 साल से ऊपर 84125 63928
45 से 59 साल 143890 118427
18 से 44 साल 401848 263137
15 से 17 साल 37714 9692
कोट
टीकाकरण को लेकर जगह-जगह पर कैंप लगाए जा रहे हैं लेकिन लोग ही नहीं आ रहे हैं। लोगों से बार-बार अपील भी की जा रही है लेकिन बहानेबाजी कर रहे हैं कि अब कोरोना नहीं है। लोगों में भय खत्म हो गया है।
विज्ञापन

-डॉ. सुनीता सोखी, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें