फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: डिपो पर पहुंचेगा दो माह का राशन संचालकों ने लेने से किया इन्कार

Fri, 20 Mar 2026 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के लघुसचिवालय में पहुंचे डिपू संचालक संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। अप्रैल माह में मंडियों में गेहूं की आवक होने लगेगी। ऐसे में गोदामों में सरकार की तरफ से गेहूं की नई फसल का स्टॉक किया जाना है। गोदामों को खाली करने के लिए सरकार की तरफ से अप्रैल माह में ही मई का भी राशन डिपो पर भेजा जाएगा। इस बारे में विभाग ने पत्र भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन


वहीं डिपो संचालकों ने एक साथ दो माह का राशन लेने से इन्कार कर दिया है। इस बारे में शुक्रवार को डिपो संचालक जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी कुशल पाल बूरा के पास पहुंचे। जिला प्रधान ओमप्रकाश के नेतृत्व में पहुंचे डिपो संचालकों ने कहा कि उनके पास जगह का अभाव है और ऐसे में एक साथ दो माह का स्टॉक नहीं किया जा सकता है।

विभाग की तरफ से पहले एक माह का राशन भेजा जाए और इसके करीब 10 दिन के अंतराल में दूसरे माह का राशन दिया जाए। इससे डिपो पर राशन रखने की व्यवस्था बन जाएगी। इस पर डीएफएससी ने आश्वासन दिया कि इस बारे में भी व्यवस्था बनाई जाएगी।
विज्ञापन




पात्र को सत्यापन करवाना होगा अलग-अलग







विभाग की तरफ से जारी निर्देशों के मुताबिक राशन कार्ड धारकों को एक साथ दो माह का राशन मिल सकता है लेकिन पात्र को सत्यापन अलग-अलग करवाना होगा। अगर अप्रैल माह का राशन ले रहे हैं तो पहले उसी माह के लिए सत्यापन होगा। इसके बाद मई माह के राशन के लिए सत्यापन करवाना होगा।
विज्ञापन


-

जिले में राशन डिपो की स्थिति

राशन डिपो - 367

राशन कार्ड - 1 लाख 66 हजार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें