फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: वर्क ऑर्डर जारी हुए 2 माह बीते, शुरू नहीं हुआ डोर-टू-डोर कचरा उठान

Mon, 16 Feb 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
डंपिंग पॉइंट पर इकट्ठा हुआ कूड़ा।
विज्ञापन
रतिया। शहर के सभी 17 वार्डों में डोर-टू-डोर कचरा उठाने के टेंडर का वर्क आर्डर 2 महीने से भी ज्यादा समय बीत गया है लेकिन इसके बावजूद अभी तक भी नगर पालिका द्वारा नियुक्त किए गए ठेकेदार द्वारा डोर-टू-डोर कचरा उठाने का काम शुरू नही किया गया है। इसके चलते शहर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है।
विज्ञापन

नगर पालिका का पिछला डोर-टू-डोर कचरा उठाने का ठेका 31 मार्च को समाप्त हो गया था। इसके बाद से नगर पालिका अस्थायी तौर पर 17 वार्डों में केवल 6 वाहनों की व्यवस्था के सहारे डोर-टू-डोर कचरा उठाने का कार्य कर रहे हैं, लेकिन उनकी संख्या कम होने से हर वार्ड में वाहन दो से तीन दिन बाद ही पहुंच पाते हैं। इससे घरों के बाहर कचरा जमा रहता है और दुर्गंध फैलने लगी है।
ठेका न होने से कचरा उठान अनियमित है, और कई वाडों में लोग घर का कूड़ा स्वयं दूर स्थित डंपिंग प्वाइंट तक ले जाने को मजबूर हैं। इस कारण डंपिंग प्वाइंट हर वक्त कूड़े से भरे रहते हैं जो गंदगी और बदबू का कारण बनते हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका द्वारा नए नियमों के तहत इस बार 5 वर्ष के लिए जय दुर्गा नामक कंपनी को 7 करोड़ 80 लाख रुपये में ठेका दिया हुआ है जो इस अवधि में कचरा उठान के लिए 12 टाटा ऐस, 9 ई-रिक्शा, 20 ट्रैक्टर, एक लोडर सहित 37 कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। इसके साथ ही अतिरिक्त कर्मचारी और वाहन भी रखे जाएंगे ताकि हर वार्ड से नियमित रूप से कचरा उठान हो सके।
डोर-टू-डोर कचरा उठाने के ठेकेदार द्वारा अभी हर घर में कूड़ा उठाने से पहले टैग लगाने का काम किया जा रहा है नगर पालिका अधिकारी द्वारा बताया गया कि नगर पालिका सीमा के अंतर्गत कुल 13960 संपत्ति आंकी गई है व ठेकेदार द्वारा अभी तक लगभग 12000 घरों में टैग किया गया है तथा सभी घरों में टैग लगाने के बाद ही कूड़ा उठाने का कार्य शुरू किया जाएगा।
90 % काम पूरा, अगले सप्ताह से होगा कूड़ा उठाने का स्थायी कार्य शुरू : नगर पालिका के सफाई निरीक्षक ओंकार सिंह ने बताया कि कूड़ा उठान को लेकर घरों में टैग लगाने का 90 प्रतिशत काम पूरा हो गया है बाकी 10 प्रतिशत काम भी दो-तीन दिनों में पूरा कर दिया जाएगा वह अगले सप्ताह से स्थायी रूप से ठेकेदार द्वारा कूड़ा उठान का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें