टोहाना। शहर के वार्ड 23 की इंदिरा कॉलोनी से दो नाबालिग दोस्तों के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने इसकी सूचना चंडीगढ़ रोड पुलिस चौकी को दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में महावीर ने बताया कि 2 जून को उसका 12 वर्षीय लड़का नक्श अपने 14 वर्षीय दोस्त अमन के साथ घर से बिना बताए चला गया और वापस नहीं आया। उन्होंने रिश्तेदारों और अन्य जगह दोनों की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। संवाद
लाजपत नगर में 13 साल का बच्चा 9 दिन से लापता
फतेहाबाद। शहर के लाजपत नगर में खेलने के लिए घर से गया 13 साल का बच्चा लापता हो गया है। बच्चे का 9 दिन बाद भी सुराग नहीं लगा है। लापता बच्चे की मां कौशल्या की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में लाजपत नगर निवासी कौशल्या ने बताया कि वह गली नंबर एक में किराये के मकान में रहती है। उसका 13 वर्षीय बेटा कई बार खेलने के लिए घर से बाहर चला जाता है और शाम को लौट आता है। 28 मई को बेटा सुबह 8 बजे घर से खेलने के लिए गया था लेकिन देर शाम तक नहीं लौटा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की है। संवाद