फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नशे की गोलियां मिलने पर दो मेडिकल शॉप सील, नोटिस दिए

Mon, 28 Apr 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
मेडिकल हॉल पर मिली नशीली गोलियों को कब्जे में लेकरमेडिकल हॉल को सील करते हुए ड्रग विभाग के अधिक
विज्ञापन
रतिया। ड्रग विभाग व शहर पुलिस की टीम ने शहर में दो मेडिकल हाॅल पर कार्रवाई करते हुए सील कर दिया। टीम को जांच के दौरान वहां पर नशे में प्रयुक्त होने वाली गोलियां बरामद हुईं।
विज्ञापन

टीम ने दोनों मेडिकल संचालकों को खरीद-बिक्री का रिकॉर्ड देने व नशे की गोलियां बेचने के बारे में स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस जारी किया है। अगर तय समय तक नोटिस का स्पष्टीकरण नहीं दिया गया तो विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि दो दिन पूर्व शहर पुलिस ने मेडिकल संचालकों को नोटिस देकर मेडिकल नशा नहीं बेचने की चेतावनी दी थी।
जिस पर कार्रवाई करते हुए सोमवार को जिला ड्रग कंट्रोलर धीरज कुमार व शहर के सहायक थाना प्रभारी कंवर सिंह की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में मेडिकल हॉल पर नशे की गोलियां बिकने की शिकायत मिलने पर शहर के पुराना बस स्टैंड के सामने एक मेडिकल हॉल पर छापा मारा। इस दौरान टीम को मेडिकल हॉल से नशे में प्रयुक्त होने वाली 600 गोलियां बरामद हुई। जिसका कोई भी रिकॉर्ड संचालक टीम को उपलब्धि नहीं करवा पाया।
विज्ञापन

जिस पर टीम ने दोनों गोलियों के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिया। इसके बाद टीम ने दोपहर को शहर के नए बस स्टैंड के सामने जेनरिक मेडिकल हॉल पर छापा मारा। जहां से टीम को नशे में प्रयोग होने वाली 480 गोलियां बरामद हुईं। इनका मेडिकल हॉल संचालक रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं करवा पाया। जिस पर कार्रवाई करते हुए मेडिकल हॉल को सील कर संचालक को नोटिस जारी किया गया।
मेडिकल संचालकों को दी चेतावनी

ड्रग कंट्रोलर धीरज कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने मेडिकल संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी तरह के मेडिकल नशे को बढ़ावा न दें। अगर उन्होंने ऐसा किया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। भविष्य में इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें