फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: भूना में ट्रैक्टर ट्राली से टकराई कार, एक ही घर के दो दामादों की गई जान, गांव में पसरा मातम

Sun, 28 May 2023 11:44 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भूना (हरियाणा)

सार

बठिंडा निवासी नवनीत और फतेहाबाद के गोरखपुर निवासी कुलदीप की शादी गुना में एक ही परिवार में हुई थी। अब परिवार उकलाना शिफ्ट कर गया है। बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात को कुलदीप अपने साले के साथ भूना आया हुआ था। देर रात को वे उकलाना जा रहे थे।
विज्ञापन
भूना में सड़क हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद में भूना-उकलाना रोड पर शनिवार देर रात तूड़े से भरी ट्रैक्टर ट्राली के साथ स्विफ्ट कार की टक्कर हो गई। टक्कर से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों एक ही घर के दामाद थे और ससुराल जा रहे थे। वहीं हादसे में दो लोग घायल हुए हैं जिन्हें सीएचसी भूना में भर्ती करवाया गया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। मृतकों की पहचान नवनीत पुत्र रमेश कुमार निवासी बठिंडा पंजाब और कुलदीप पुत्र जगतार सिंह गोरखपुर के तौर पर हुई है। 

विज्ञापन


कुलदीप बीएसएफ में दिल्ली ड्यूटी पर तैनात था और 15 दिन की छुट्टी लेकर आया हुआ था। घायल बिंदर निवासी पातड़ां पंजाब और नीरज गांव सरेड़ा बरवाला को हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

मामले के मुताबिक बठिंडा निवासी नवनीत और फतेहाबाद के गोरखपुर निवासी कुलदीप की शादी गुना में एक ही परिवार में हुई थी। अब परिवार उकलाना शिफ्ट कर गया है। बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात को कुलदीप अपने साले के साथ भूना आया हुआ था। देर रात को वे उकलाना जा रहे थे। इस दौरान कुलदीप के साढू नवनीत का फोन आया कि वह फतेहाबाद आया हुआ है और उसे भी ससुराल जाना है लेकिन साधन नहीं है। इसके बाद कुलदीप गाड़ी लेकर फतेहाबाद पहुंच गया। नवनीत को लेकर सभी उकलाना जा रहे थे। भूना से उकलाना रोड पर कार पराली से भरी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई और कार सवार एक ही घर के दो दामाद की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें