फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जाखल में बुलेट चालक का 21500 रुपये का काटा चालान

विज्ञापन
जाखल में बुलेट चालक का चालान काटते हुए पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
जाखल। जाखल-चंडीगढ़ रोड पर बस स्टैंड के नजदीक शनिवार को ट्रैफिक पुलिस द्वारा नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया गया। इस दौरान मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती करते हुए उनके चालान भी काटे गए।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज बसाऊ राम ने बताया कि 32 वाहनचालकों के चालान काटे गए हैं। बुलेट मोटरसाइकिल पटाखे बजाने वाले चालक के पास कागजात न होने पर 21500 रुपये का चालान किया गया और बाइक भी जब्त कर दिया गया है। वहीं, एक अन्य बाइक चालक के पास भी कागजात न होने पर उसका भी बीस हजार रुपये का चालान किया गया। एक अन्य बुलेट का साइलेंसर आउट होने और लाइसेंस न होने पर चालक का 15 हजार का चालान काटा गया है। इस दौरान मनोज कुमार, गुरप्रीत सिंह, तलविंदर सिंह, निर्मल सिंह आदि भी पुलिस टीम में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें