फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सब इंस्पेक्टर व होमगार्ड पर जानलेवा हमले के दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Tue, 21 Mar 2023 09:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। फाग उत्सव के दिन ईंट-पत्थरों से पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार देर शाम को दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान वाल्मीकि मोहल्ला निवासी सुनील व आकाश के रूप में हुई है। इनमें आकाश वार्ड नंबर चार के पार्षद अमन बाबा का भाई है। हमले में जूनियर सब इंस्पेक्टर एवं डायल 112 गाड़ी के इंचार्ज रणधीर कुंडू व होमगार्ड सुरेश कुमार बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। घटना में घायल सब इंस्पेक्टर की शिकायत पर 9 नामित और 50 नामालूम लोगों के खिलाफ उपद्रव मचाने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला करने और सरकारी सामान छीन कर ले जाने सहित कई आपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


यह था मामला
फाग के दिन कुछ लोग हुड़दंगबाजी कर रहे थे। एक महिला को कुछ युवक जबरन रंग लगाकर बदतमीजी करने लगे। उसने डायल 112 नंबर पर फोन करके सूचना दी। गाड़ी इंचार्ज जूनियर सब इंस्पेक्टर रणधीर सिंह मौके पर पहुंचे तो युवकों ने पुलिस पर ही ईंट-पत्थरों से हमला बोल दिया। हमलावरों ने पुलिस कर्मचारियों को गंभीर चोट पहुंचाई हैं। एक हमलावर ने पीछे से आकर जोरदार ईंट मारकर ईएसआई का सिर फोड़ दिया। पुलिसकर्मियों पर हमले की सूचना मिलते ही डीएसपी जुगल किशोर के मार्गदर्शन में थाना अध्यक्ष अनूप कुमार के नेतृत्व में सीआईए फतेहाबाद व रतिया तथा टोहाना की पुलिस फोर्स ने सर्च अभियान चलाया। पुलिस ने तीन हमलावरों को काबू कर लियाथा। जिनकी पहचान वाल्मीकि मोहल्ला निवासी संजय कुमार, सन्नी व संदीप के रूप में हुई थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।
विज्ञापन


मंगलवार देर शाम को पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला के मुख्य आरोपी दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
-अनूप कुमार, एसएचओ, भूना थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें