फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नगर परिषद प्रशासन में 30 लाख की दो मशीनरी हो रही खराब, अफसर और पार्षद खामोश

Thu, 28 Nov 2024 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद प्रशासन ने लोगों को जल्द सुविधाएं देने के लिए 10 माह पहले फरवरी माह में बुलडोजर (जेसीबी) और जून में हाइड्रोलिक सीढ़ी की खरीद की थी। लोगों की सुविधा के लिए खरीदी गईं दोनों मशीनें नगर परिषद कार्यालय में खड़ी-खड़ी कबाड़ हो रही हैं।
विज्ञापन

इसका कारण नगर परिषद प्रशासन को जेसीबी चलाने के लिए ऑपरेटर नहीं मिल रहा है और हाइड्रोलिक सीढ़ी काम न करने के चलते धूल फांक रही है। नगर परिषद प्रशासन एजेंसी को मशीन बदलने के लिए पत्राचार कर चुका है लेकिन स्थिति जस की तस है। मशीनों की इस बेकद्री पर नगर परिषद अधिकारी, पार्षद और प्रधान-उपप्रधान भी चुप हैं।
- खराब स्ट्रीट लाइट नहीं हो रही हैं ठीक
नगर परिषद प्रशासन ने खराब स्ट्रीट लाइट ठीक करने के लिए हाइड्रोलिक सीढ़ी की करीब सात लाख रुपये से खरीद की थी। मशीन जब पहुंची तो शुरुआत में ही इसके टायर टूट गए। एजेंसी ने टायर बदल दिए। इसके बाद जब कर्मचारी सीढ़ी को फील्ड में लेकर गए तो इसने काम नहीं किया। अब करीब 6 माह से मशीन कार्यालय में ही खड़ी है। वहीं एजेंसी पत्राचार के बाद भी मशीन बदल नहीं रही है। हालात ये है कि मशीन इसके कारण हिसार-सिरसा रोड पर खराब स्ट्रीट लाइट तक ठीक नहीं हो पा रही हैं।
विज्ञापन

- समय पर कचरा उठान के लिए खरीदी थी जेसीबी
नगर परिषद प्रशासन ने साल की शुरुआत में करीब 23 लाख रुपये से जेसीबी की खरीद की थी। लेकिन नगर निकाय जेसीबी को चलाने के लिए ऑपरेटर ही उपलब्ध नहीं करवा पाया। जेसीबी बर एचकेआरएन के तहत ऑपरेटर की नियुक्ति होनी है। डंपिंग साइट पर कचरे की व्यवस्था को लेकर और वार्डों में साफ-सफाई और उठान को लेकर किराए पर जेसीबी लेकर काम चलाया जा रहा है। जिससे परिषद को दोनों तरफ आर्थिक चपत लग रही है।
- ये बोले जिम्मेदार
- हाइड्रोलिक सीढ़ी को लेकर अधिकारियों को पहले कहा जा चुका है कि इसे ठीक करवाया जाए या फिर इसे बदलवाया जाए। पिछले दो दिन से थोड़ा व्यस्त हूं और इसके बाद अधिकारियों से इस संबंध में बात की जाएगी।
- सविता टुटेजा, उप प्रधान, नगर परिषद, फतेहाबाद।
- खराब सीढ़ी को बदलवाने के लिए अधिकारियों को पहले निर्देश दिए जा चुके हैं। इस संबंध में दोबारा निर्देश दिए जाएंगे। जेसीबी पर ऑपरेटर की व्यवस्था को लेकर भी निदेशालय को पत्र लिखा जाएगा। - राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान, नगर परिषद, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें