जहां से बाइक चालक की हालत को गंभीर देखते हुए अग्रोहा रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक भट्टू निवासी गोबिंद मोटरसाइकिल पर भूना की तरफ जा रहा था।
भूना सीएचसी की एंबुलेंस एक मरीज को लेने के लिए जा रही थी। गांव जांडली के पास बाइक चालक को रोडवेज बस ने साइड मार दी। पीछे से आ रही एंबुलेंस ने बाइक सवार को बचाने के चक्कर में गाड़ी पूरी तरह से मोड़ दी।
जिससे एंबुलेंस पेड़ से टकरा गई। हादसे में एंबुलेंस का चालक बलवान तथा बाइक चालक गोबिंद घायल हो गए। गोबिंद को अग्रोहा रेफर कर दिया गया।